इसे भी पढ़ें: Shahid Kapoor Birthday: जब Audition के लिए मांगते थे उधार के कपड़े, आज हैं बॉलीवुड के Superstar हैं शाहिद कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने अपने 40 से अधिक वर्षों के करियर में हर तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। बॉलीवुड सितारे का कहना है कि सिनेमा में उनका शानदार सफर उनके अंदर के अभिनेता को लगातार प्रेरित करता है और उसे चुनौती देता रहता है।
कपूर अपनी अगली फिल्म “सूबेदार” में एक सेवानिवृत्त सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने कहा कि इस फिल्म के एक्शन दृश्यों ने उनकी खूब परीक्षा ली।
उन्होंने यह पत्रकारों से कहा, “मैं दर्शकों, मीडिया, अपने सभी दोस्तों, सह-कलाकारों, अभिनेत्रियों और निर्देशकों का तहे दिल से आभारी हूं। यह अनुभव बेहद शानदार और संतोषजनक रहा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी फिल्में करूंगा और आप सबके सामने बैठूंगा।”
इसे भी पढ़ें: ‘सुपरहीरो’ हैं Katrina Kaif, मैं तो सिर्फ चीयरलीडर हूँ, Vicky Kaushal ने बयां किया पिता बनने का जादुई एहसास
उन्होंने कहा, “यह सब देखकर मुझे लगता है कि मुझे और मेहनत करनी चाहिए, अच्छी फिल्में करनी चाहिए और अच्छे लोगों के साथ काम करना चाहिए। अपने द्वारा निभाए गए सभी किरदारों को देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है।”
यह फिल्म सूबेदार अर्जुन सिंह की कहानी है, जो आम जीवन से जूझते हुए अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते और सामाजिक अव्यवस्था से निपटते हैं।
“सूबेदार” का निर्माण अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट , ओपनिंग इमेज और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।
यह फिल्म भारत सहित दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर पांच मार्च को प्रदर्शित होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.