मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. लंबे करियर में मनोज ने अब तक 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. 23 अप्रैल को मनोज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए ऐसे में जानते हैं कि मनोज बाजपेयी को कब और किन फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड मिले हैं.
NSD ने 3 बार किया रिजेक्ट
मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल, 1969 को बिहार के छोटे से गांव बेलवा में हुआ था. एक्टिंग के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था और बढ़ती उम्र के साथ मनोज का एक्टिंग के लिए जुनून बढ़ता चला गया, जिसके लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से 3 बार रिजेक्ट होने के बाद मनोज ने बैरी ड्रामा स्कूल से बैरी जॉन के साथ थिएटर किया.
ये भी पढ़ें:- नीता अंबानी ने विदेश में पहनी थी पश्चिम बंगाल की खास जामदानी साड़ी, दो साल में हुई थी तैयार
‘सत्या’
मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल ‘स्वाभिमान’ से की. उन्हें फिल्मों में सबसे पहले मौका शेखर कपूर ने दिया. मनोज ने साल 1994 में शेखर कपूर की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें पहचान मिली रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ (1998) से. इस फिल्म में उन्होंने भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था. फिल्म ‘सत्या’ के लिए मनोज को 1999 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला.
‘पिंजर’
मनोज बाजपेयी को दूसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड साल 2004 में मिला था, जो उन्हें फिल्म ‘पिंजर’ के लिए दिया गया. 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस फिल्म में उन्होंने राशिद का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा. इस रोल की वजह से मनोज की पहचान एक गंभीर और दमदार एक्टर के तौर पर और भी मजबूत हो गई.
‘भोंसले’
मनोज बाजपेयी को तीसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड साल 2021 में फिल्म ‘भोंसले’ के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर मिला. इस फिल्म में उनके दमदार और गहरे अभिनय ने एक बार फिर साबित किया कि वो किसी भी तरह के जटिल किरदार को बेहद सहजता और प्रभाव के साथ निभा सकते हैं. ये फिल्म 26 जून, 2020 को SonyLIV पर रिलीज हुई थी और इसमें मनोज ने गणपत भोंसले का रोल प्ले किया था. उनकी इस परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा.
ये भी पढ़ें:- Bhooth Bangla BO Day 6: ‘भूत बंगला’ ने छठे दिन भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 100 करोड़ी बनने से है कितनी दूर
‘गुलमोहर’
मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘गुलमोहर’ के लिए साल 2024 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया था.
ये फिल्म 3 मार्च, 2023 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और इसमें शर्मिला टैगोर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा ‘गुलमोहर’ को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब भी मिला था.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.