Cooking Tips: पकौड़े बनाते हुए अगर आप भी ये 3 गलतियां करते हैं, तो आपके पकौड़े काफी ज्यादा ऑयल सोक कर सकते हैं। क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े बनाने के लिए आपको इन्हीं छोटी-छोटी टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए।
इन गलतियों की वजह से ऑयली बनते हैं पकौड़े
गलती 1- बहुत पतला घोल बनाना
अगर बेसन का घोल बहुत ज्यादा पतला है, तो वो सब्जियों पर अच्छी तरह से कोट नहीं हो पाता है। यही वजह है कि पकौड़े बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं। इसलिए बैटर ऐसा रखें जो सब्जियों को अच्छी तरह कोट कर पाए। हालांकि ये ज्यादा गाढ़ा भी नहीं होना चाहिए, वरना पकौड़े अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
गलती 2- कम गर्म तेल में पकौड़े फ्राई करने डाल देना
कई बार तेल सही से गर्म भी नहीं हो पाता और हम पकौड़े फ्राई करने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में भी पकौड़े ज्यादा तेल पी सकते हैं, क्योंकि वो तुरंत सिकने के बजाए ज्यादा देर के लिए तेल में रहते हैं। जब भी पकौड़े बनाएं तो पहले तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें। उसमें थोड़ा सा बैटर डालकर चेक करें। अगर ये घोल 2-3 सेकंड में हल्के बुलबुलों के साथ ऊपर की तरफ आ रहा है, तो तेल बिल्कुल ठीक गर्म है।
गलती 3- एक साथ ज्यादा पकौड़े फ्राई करना
कड़ाही में एक साथ अगर बहुत सारे पकौड़े फ्राई करने के लिए डाल दिए जाएं, तो इससे भी पकौड़े काफी ऑयली बन सकते हैं। दरअसल जब आप ढेर सारे पकौड़े एक साथ फ्राई करने डाल देते हैं, तो इससे तेल का टेंपरेचर अचानक से कम हो जाता है। इस वजह से पकौड़े काफी देर में फ्री होते हैं और खूब सारा तेल पी लेते हैं।
काम की टिप- पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनें इसके लिए आप बेसन के बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा भी एड कर सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो चम्मच गर्म तेल भी बैटर में मिला दें, बहुत ही कुरकुरे और टेस्टी पकौड़े बनेंगे।
एक्स्ट्रा ऑयल कम करने में मदद करेंगी ये टिप्स
पकौड़ों का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव करने के लिए उन्हें सर्व करने से पहले कुछ देर के लिए किचन पेपर टॉवल पर रखें। पेपर पकौड़ों के सतह पर मौजूद ऑयल को सोखने में मदद करेगा। इसके अलावा आप पकौड़ों को जालीदार छलनी पर भी कुछ देर के लिए रखकर छोड़ सकते हैं। ताकि सारा एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव हो जाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.