क्या आप भी घर पर शुगर लेवल चेक करते हैं? अगर हां, तो चेक करें कि ये 3 गलतियां कहीं आप तो नहीं दोहरा रहे। क्योंकि ये मिस्टेक्स बड़ी आम हैं और आपकी शुगर रीडिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं।
शुगर चेक करते हुए 3 आम गलतियां
पहली गलती- खून की पहली बूंद को इस्तेमाल करना
ज्यादातर लोग शुगर लेवल चेक करते हुए, खून की पहली बूंद को ही इस्तेमाल कर लेते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि खून की पहली बूंद में कई बार कंटैमिनेंट्स हो सकते हैं या फिर ग्लूकोज लगी हुई हो सकती है। इससे शुगर रीडिंग काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है। सही तरीका है कि ब्लड निकालने के बाद पहली बूंद को कॉटन से हटा दें, फिर दूसरी बूंद का इस्तेमाल जांच के लिए करें।
जरूरी टिप- इसके साथ ही डॉक्टर कहते हैं कि शुगर चेक करने से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लें। हाथों पर अगर खाने पीने की चीजों के, खासकर मीठी चीजों के अवशेष रह जाएं तो ये शुगर रीडिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए हाथों को अच्छे से वॉश करने के बाद ही शुगर चेक करनी चाहिए।
दूसरी गलती- उंगली को तेज दबाकर खून निकालना
खून निकालने के लिए कुछ लोग बहुत तेज उंगली को दबाते हैं, जो सही नहीं है। डॉ आदित्य कहते हैं कि जब आप उंगली को तेज दबाते हैं जो खून के साथ आसपास के फ्लूइड टिश्यू भी मिक्स हो जाते हैं। इससे शुगर की रीडिंग गलत भी आ सकती है। इसलिए कभी भी उंगली को दबाएं नहीं, आराम से ब्लड को बाहर निकलने दें और उसे शुगर लेवल जांचने के लिए इस्तेमाल करने।
तीसरी गलती- ब्लड फ्लो ना बढ़ाना
तीसरी और सबसे कॉमन गलती है, हाथों के ब्लड फ्लो को ना बढ़ाना। डॉक्टर कहते हैं कि आप जब भी शुगर चेक करने जा रहे हैं, उससे पहले हाथों को कुछ देर के लिए आपस में रब करें। ऐसा करने से हाथों में ब्लड फ्लो बढ़ जाएगा और खून निकालने में दिक्कत नहीं होगी। इस तरह से आपको उंगली को दबाना भी नहीं पड़ेगा, खून अपने आप आराम से निकल जाएगा।
बोनस टिप- इस ट्रिक से खून निकालने में नहीं होगा दर्द
खून निकालते हुए दर्द ना हो, इसके लिए आप ये छोटी-छोटी टिप्स फॉलो कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि अपनी उंगली की टिप पर या सेंटर में प्रिक ना करे, बल्कि साइड्स में से ब्लड निकालें। इसके अलावा आपको हमेशा मिडिल फिंगर या रिंग फिंगर इस्तेमाल करनी चाहिए। दर्द कम हो इसके लिए इनकी वो साइड इस्तेमाल करें, जो छोटी फिंगर की तरफ हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.