Upcoming OTT Release: जुलाई का आखिरी हफ्ता आपके लिए मजेदार रहने वाला है। 27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
1.चिन्ना चिन्ना असाई
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 28 जुलाई
जॉनर: फील गुड फिल्म
फिल्म/सीरीज के बारे में: चिन्ना चिन्ना असाई मलयालम भाषा की फिल्म है जिसे आप हॉटस्टार पर हिंदी में भी देख पाएंगे। ये कहानी है लीला की जो वाराणसी में अपने दोस्तों के ग्रुप से अलग हो जाती है। इसके बाद लीला की मुलाकात माधवन से होती है। दोनों की मुलाकात में दोनों खुद को खोजते हैं और दोस्ती का एक प्यारा रिश्ता कायम करते हैं।
2. द डेविल वियर्स पराडा 2
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 29 जुलाई
जॉनर: रोमांटिक फैशन ड्रामा कॉमेडी फिल्म
फिल्म/सीरीज के बारे में: हॉलीवुड की इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं। द डेविल वियर्स पराडा 2 पहली फिल्म के ठीक 20 साल बाद की कहानी है। एंडी सैक्स और मिरांडा प्रीस्टली अपनी मैगजीन को बचाने के लिए काम करती हैं।
3. हार्टबीट 3
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 30 जुलाई
जॉनर: मदर-डॉटर रिलेशनशिप ड्रामा
फिल्म/सीरीज के बारे में: हार्टबीट सीजन 3 की कहानी डॉक्टर रीना के कोमा से बाहर आने और नए रिश्तों की कहानी दिखाएगी। ये एक तमिल सीरीज है जिसे हॉटस्टार पर आप हिंदी में भी देख सकते हैं।
4.ठुकरा के मेरा प्यार 2
OTT: जियो हॉटस्टार
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जॉनर: रोमांटिक, पॉलिटिक्ल रिवेंज सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 के अबतक 24 एपिसोड आ चुके हैं। हर शुक्रवार सीरीज के नए एपिसोड आते हैं। अबतक आए एपिसोड में दिखाया गया है कि सानविका विधायक बन गई है और उसने कुलदीप को धोखे से जेल भी पहुंचा दिया है।
5.ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
OTT: सोनी लिव
रिलीज डेट: 2 अगस्त तक
जॉनर: रियल इवेंट
फिल्म/सीरीज के बारे में: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहे ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण आप भारत में सोनी लिव पर देख सकते हैं। ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2 अगस्त तक चलेंगे।
6. लेजेंड ऑफ करण
OTT: सोनी लिव
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जॉनर: एनिमेटेड माइथोलॉजिकल सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: लेजेंड ऑफ करण एक माइथोलॉजिकल सीरीज है। इस सीरीज में आपको महाभारत के करण की कहानी दिखाई जाएगी।
7. दे डेविल्स माउथ
OTT: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 29 जुलाई
जॉनर: अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म
फिल्म/सीरीज के बारे में: कॉलेज के दोस्तों का एक ग्रुप उस वक्त मुसीबत में फंस जाता है जब वो एक एडवेंचर के दौरान पानी के नीचे एक गुफा में फंस जाते हैं। उस गुफा में है एक खतरनाक शिकारी। क्या ये दोस्त खुद को बचा पाएंगे?
8. बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2
OTT: प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जॉनर: एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: बैटमैन और उसके साथी रूपर्ट थॉर्न के आपराधिक सम्राज्य को खत्म करने के लिए साथ आते हैं। इसके लिए उन्हें एक भारी कीमत चुकानी होगी।
9. लॉकअप
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: शुक्रवार को छोड़कर पूरा हफ्ता
जॉनर: रियलिटी शो
फिल्म/सीरीज के बारे में: लॉकअप एक रियलिटी शो है जिसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। इस सीरीज में भारतीय टीवी के और सोशल मीडिया के कुछ पॉपुलर चेहरे नजर आए हैं। शो के फिनाले बस दो हफ्ते बाकी हैं।
10. महलाईखट मालम
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जॉनर: मलेशियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म
फिल्म/सीरीज के बारे में: एक मोटरसाइकल दुकान का मालिक खतरनाक गैरकानूनी स्ट्रीट रेस में हिस्सा लेता है, लेकिन जब उसकी लाइफ में एक लड़की की एंट्री होती है, वो इन रेस में हिस्सा लेने को लेकर सोच में पड़ जाता है।
11. शिकागो पीडी
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 1 अगस्त
जॉनर: एक्शन एडवेंचर सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: शिकागो पीडी शिकागो फायर का स्पिनऑफ है। इस सीरीज में शिकागो के पुलिसवालों और पुलिस की इंटलिजेंस यूनिट के बीच की दुश्मनी की कहानी दिखेगी।
12. द बॉम्बिंग ऑफ पैन AM 103
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 30 जुलाई
जॉनर: ब्रिटिश क्राइम सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सच्ची घटनाओं पर आधारित वेब सीरीज है। ये सीरीज ब्रिटिश इतिहास के सबसे घातक आतंकवादी हमले पर आधारित सीरीज है। साल 1988 में पैन एम फ्लाइट 103 में एक ब्लास्ट हुआ था। ये सीरीज उसी घटना के बारे में बात करती है।
13. लेडीज इन ब्लैक
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 31 जुलाई
जॉनर: ऑस्ट्रेलियन कॉमेडी फिल्म
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 1993 में पब्लिश हुई नॉवल पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी एक डिपार्टमेंट स्टोर में काम करने वाली महिलाों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करती हैं।
14.फाइनल प्रोजेक्ट
OTT: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 29 जुलाई
जॉनर: सस्पेंस टीन सीरीज
फिल्म/सीरीज के बारे में: ये सीरीज तमारा नाम की एक स्कूल जानेवाली लड़की की कहानी दिखाती है। ऑनलाइन अटैक और क्लासमेट्स के खतरनाक चैलेंज तमारा का जीवन बदल देता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.