पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर एग्रीमेंट तोड़ने का केस करने की तैयारी कर रहा है। शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI ने पाकिस्तानी बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा- PCB के कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज मुजरबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के एग्रीमेंट को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ करार किया है। एक दिन पहले शक्रवार को KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। जिन्हें BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। KKR ने इस पोस्ट के जरिए मुजरबानी को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया… PCB के सूत्र ने कहा- पिछले साल से भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग एक ही समय पर हो रहे हैं। ऐसे में हम खिलाड़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे PSL खेलने का वादा करते हैं तो फिर वे अनुबंध तोड़कर IPL की किसी फ्रेंचाइजी से नया करार नहीं कर सकते। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुजरबानी को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। मुजरबानी टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैच में 13 विकेट झटके। कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया था
मुजरबानी पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके खिलाफ एग्रीमेंट तोड़ने पर लीगल एक्शन हो रहा है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने पहले पाकिस्तानी लीग में पेशावर जालमी के साथ समझौता किया था। फिर बॉश एक चोटिल खिलाड़ी की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़े गए थे। उन्हें एक सीजन के लिए PSL से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बॉश ने पाकिस्तानी बोर्ड से माफी मांगी थी और बोर्ड ने उनसे हर्जाने की मांग भी की थी। टी-20 इंटरनेशनल में मुजरबानी का प्रदर्शन मेंडिस और ओवन ने भी PSL छोड़ा था
इसी तरह श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने भी पेशावर जालमी के लिए कुछ मैच खेले थे। पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण लीग कुछ दिनों के लिए स्थगित हुई तो दोनों खिलाड़ी बाद में IPL से जुड़ गए थे। ————————————————– मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.