फंड जुटाने की मिली मंजूरी
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रमोटर ग्रुप की यूनिट सनब्राइट मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स को प्रीफरेंशियल शेयर जारी कर 3,143.51 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 126 रुपये प्रति शेयर कीमत तय की गई है। बता दें, प्रमोटर ग्रुप की इस यूनिट की हिस्सेदारी मार्च, 2026 तक 3.99 प्रतिशत थी। यह राशि जुटाने के बाद जी एंटरटेनमेंट में सनब्राइट की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।
सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर लगा प्रतिबंध
सेबी ने एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए लोन को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ पुनीत गोयनका को एक साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है।
इसके अलावा सेबी ने उन पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जीईईएल पर 30 लाख रुपये, चंद्रा पर 60 लाख रुपये और गोयनका पर 58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें, इस पूरे मामले में रविवार को कंपनी ने बताया कि वह हैदराबाद जमीन गिरवी मामले में बाजार सेबी के आदेश पर कानूनी सलाह ले रही है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस ऐक्शन का असर कंपनी के फंड जुटाने वाले फैसले पर दिख सकता है।
शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या है राय?
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने स्टॉक को Add रेटिंग दी है। पहले Reduce रेटिंग दिया था। इस बार टारगेट प्राइस 130 रुपये सेट किया गया है। सीएलएसए ने 125 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.