क्वार्टरफाइनल में लिए दो विकेट, सेमीफाइनल में बल्ले से गदर
गौरतलब है कि नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ईशान किशन ने गेंद थमाई थी। वैभव ने मुकाबले में सिर्फ 3 ही ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 11 रन खर्चे। विकेट लेने के बाद वैभव ने खुद को विकेट टेकर भी कहा था। वैभव ने खुलासा करते हुए कहा कि कप्तान ईशान किशन उन्हें गेंद थमाने से कतरा रहे थे, हालांकि, बाद में वैभव ने कप्तान को भरोसे में लिया और गेंदबाजी की, जिसके बाद उन्हें सफलता मिली। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। ईस्ट जोन ने एक ही पारी में बल्लेबाजी की थी, जिसमें सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 8 रन बनाए थे। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बोला है। ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 81 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के लगाकर 92 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। अपनी निडरता और विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण इससे पहले भी कोई मौकों पर वैभव शतक के करीब जाकर आउट हो चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.