फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल कुछ टाइम पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर काफी सुर्खियों में थे. वहीं अब उनके घर किलकारी गूंजी, है. अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका ने हाल ही में पहले बच्चे को जन्म दिया है. रितिका ने खुद ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी की एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है.
अनुराग डोभाल बने पिता
अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें बेबी के पैर नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर कर रितिका ने लिखा, ‘राम नवमी के मौके पर भगवान ने हमें एक प्यारा गिफ्ट दिया है. साथ में रितिका ने डेट भी शेयर की है 27.3.2026.’ फिलहाल अभी तक बच्चे का जेंडर और नाम नहीं रिवील किया गया है.
वहीं, अनुराग डोभाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अस्पताल से घर लौटते हुए अपनी गाड़ी से उतरते दिखे और अपने बच्चे को गोदी में लिया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए.’ बता दें, अनुराग डोभाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान से 30 अप्रैल 2025 में शादी की थी. इस कपल अब अपने पहले बच्चे का वेलकम किया हैं.
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे अनुराग
बता दें कुछ टाइम पहले अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में थे. अनुराग ने वीडियो शेयर कर अपने माता-पिता और भाई के खिलाफ आरोप लगाए थे और बताया था कि उन्होंने अनुराग को अपनी लाइफ और घर से दूर कर दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी पत्नी रितिका भी उनके साथ नहीं हैं.
इन्हीं सब के चलते अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश भी की और इस दौरान उनका एक्सीडेंट भी हो गया था. हालांकि अब वो हॉस्पिटल में एडमिट है और सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.