यूट्यूबर अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने 2024 में रिद्धि जाधव संग शादी की थी. रिद्धि ने इस शादी के लिए अपना धर्म बदला था. अब अदनान की पत्नी बुर्का पहनती हैं. अदनान ने इसे लेकर रिएक्ट किया है और साफ किया है कि वो अपनी पत्नी को पर्दे में ही रखेंगे.
पत्नी को बुर्के में रखते हैं अदनान
Let’s Talk With Namitaa से बातचीत में अदनान से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया? तो उन्होंने कहा, ‘मेरी जिंदगी मैं अपने हिसाब से जिऊंगा. मैं अपनी पत्नी को नहीं दिखाऊंगा. जो अपनी पत्नी को पर्दा नहीं कराएंगे उन्हें जन्नत नसीब नहीं होगी.’
अदनान ने कहा, ‘मैं एक मर्द हूं और मुझे पता है कि एक मर्द औरत को किस नजर से देखता है. आप नहीं समझ पाओगे. हमारे में ये भी कहा गया है कि औरतों को अगर मालूम पड़ जाए कि मर्द किस नजर से देख रहा है तो वो खुद इतना कवर हो कर निकलेगी, जो वो सोच भी नहीं सकती है. मेरे रिलिजन प्वॉइंट ऑफ व्यू की वजह से मैं ये सब कुछ बोल रहा हूं. शायद आपका वैसा नहीं होगा तो आप वो नहीं बोल रहे हैं. लेकिन मैं तो मानता हूं. अगर इस मामले में न ही पड़े तो अच्छा है. शो के लिए आए हैं तो शो के बारे में ही बात करें तो बेहतर है.’
आगे उन्होंने कहा, ‘मॉर्डन दुनिया में लोग अपनी पत्नियों और मांओं को बेपर्दा करते हैं. और दिखाते हैं, छोटे कपड़े पहनाते हैं. सबकी अपनी लाइफ है. कल को जब मरेंगे तो हम जो गुनाह करेंगे उसी को लेकर जवाब देना पड़ेगा. मैं मेरी चीजें संभालकर चल रहा हूं. मेरे लिए मेरा धर्म ज्यादा मायने रखता है.’
बता दें कि अदनान ने शादी के वक्त भी अपनी पत्नी का चेहरा ढका हुआ था. उस वक्त भी काफी विवाद हुआ था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.