धुरंधर 2′ में ‘आतिफ अहमद’ कौन हैं? | Image:
Social Media
यह किरदार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी तुलना असल जिंदगी के चर्चित माफिया-से-नेता बने अतीक अहमद से की जा रही है।
किसने निभाया ‘आतिफ अहमद’ का रोल?
फिल्म में ‘आतिफ अहमद’ का किरदार एक्टर सलीम सिद्दीकी ने निभाया है। 51 साल की उम्र में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऐसा प्रभाव छोड़ा कि लोग उन्हें “कार्बन कॉपी” तक कह रहे हैं।
सलीम सिद्दीकी लंबे समय से थिएटर और फिल्मों से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें नई पहचान दी है।
पहले भी इन प्रोजेक्ट्स में दिखा हुनर
सलीम सिद्दीकी इससे पहले भी कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं, जैसे 12वीं फेल, डिस्पैच, स्पेशल ऑप्स, बॉम्बे मेरी जान, मिर्जापुर, सकाम 2003 जैसी बड़ी फिल्मों का रह चुके हैं।
हालांकि, ‘धुरंधर 2’ को उनके करियर का सबसे दमदार और यादगार प्रदर्शन माना जा रहा है।
फिल्म में कैसा है ‘आतिफ अहमद’ का किरदार?
फिल्म में आतिफ अहमद को एक बेहद ताकतवर और खतरनाक राजनेता के रूप में दिखाया गया है। उसका किरदार सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जिसके ISI-पाकिस्तान से गहरे संबंध है। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि वह पूरे भारत में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग का एक विशाल नेटवर्क कैसे चलाता है। कहानी का एक बड़ा हिस्सा इस बात पर केंद्रित है कि वह उत्तर प्रदेश के चुनावों को प्रभावित करने के लिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में कैसे शामिल है।
इसके अलावा इलाहाबाद में अपने ठिकाने से काम करने वाले इस किरदार के प्रभाव को फिल्म के कुछ डायलॉग के जरिए भी उजागर किया गया है। मेजर इकबाल का यह डायलॉग, ‘जब तक आतिफ अहमद जिंदा है, यह सब कुछ संभाल लेगा’ बताता है कि आतिफ अहमद का किरदार कितना पावरफुल दिखाया गया है। फिल्म की आपराधिक दुनिया में इस किरदार के रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। यह फिल्म उसे एक ऐसे सरगना के तौर पर दिखाती है, जिसका असर स्थानीय सीमाओं से कहीं ज्यादा दूर तक फैला हुआ है।
असल जिंदगी से कितना मिलता-जुलता है किरदार?
‘आतिफ अहमद’ का किरदार काफी हद तक अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है।
कौन था अतीक अहमद?
अतीक अहमद का जन्म 1962 में प्रयागराज में हुआ था। उनका आपराधिक सफर 17 साल की उम्र में हत्या के एक आरोप के साथ शुरू हुआ, और धीरे-धीरे बढ़कर इसमें 100 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले शामिल हो गए, जिनमें अपहरण और रंगदारी जैसे अपराध भी थे। अपने आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद, उसने राजनीति में सफलतापूर्वक कदम रखा, और समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक (MLA) और सांसद (MP) दोनों पदों पर काम किया। वह उत्तर प्रदेश में अपराध और राजनीति के गठजोड़ का बड़ा चेहरा माना जाता था।
2023 की घटना से जुड़ा फिल्म का हिस्सा
फिल्म में 15 अप्रैल 2023 की उस वास्तविक घटना को भी दिखाया गया है, जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हमलावर पत्रकार बनकर आए थे और लाइव मीडिया कवरेज के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया था। यह सीन फिल्म में काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है।
क्यों खास है यह किरदार?
आतिफ अहमद का किरदार रियल लाइफ से जुड़ी कहानी से है। इसके अलावा इस किरदार की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान खिंचा है। इस रोल को बेहद गहराई से लिखा गया है। एक्टर सलीम सिद्दीकी ने ईद रोले के लिए बेहद शानदार एक्टिंग भी की है।
‘धुरंधर 2’ में जहां एक ओर बड़े स्टार्स का जलवा है, वहीं ‘आतिफ अहमद’ का किरदार फिल्म की जान बनकर उभरा है। सलीम सिद्दीकी ने साबित कर दिया कि सही मौका मिले तो उम्र मायने नहीं रखती है। यह किरदार न सिर्फ फिल्म को मजबूत बनाता है, बल्कि दर्शकों को असल दुनिया की सच्चाइयों से भी रूबरू कराता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.