स्टार प्लस के पॉपुलर शो में से एक माना जाने वाला ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. फैंस को शो में इस ट्रैक का काफी दिनों से इंतजार था. ये रिश्ता के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला था कि अस्पताल के बेड पर बड़ी दादी सा ने अभिरा से घर वापसी की बात कही थी.
दादी सा ने कहा था कि अभिरा के बिना परिवार एकदम अधूरा है. कावेरी पोद्दार की ये सारी बातें अभिरा चुपचाप सुन लेती है. दादी सा अपनी आखिरी इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि लड़की वापस आ जा, यही मेरी आखिरी इच्छा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा ना सिर्फ पोद्दार हाउस में वापस आएगी.
अभिरा करेगी पोद्दार हाउस में एंट्री
बल्कि, अपने स्वैग से अरमान और विद्या के भी होश उड़ा देगी. शो का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है उसमें देखने को मिला कि दादी सा अब घर आ चुकी हैं. ऐसे में पोद्दार परिवार के लोग उनके स्वागत में लग जाते हैं. वहीं, अरमान अपनी दादी की आरती उतारता है.
व्हीलचेयर पर बैठी दादी सा जैसे ही घर के अंदर कदम रखने वाली होती है वैसे ही आरती का दीया बुझने वाला होता है. लेकिन अभिरा और अरमान इस दीया को बुझने से बचा लेते हैं. अभिरा को सामने देख अरमान गुस्सा हो जाता है. वो अभिरा से कहता है कि शहर छोड़ने से पहले दादी सा का आशीर्वाद लेने आई हो?.
दरअसल, अरमान को लगता है कि अभिरा शहर छोड़कर जा रही है. वहीं, विद्या भी अभिरा को बेइज्जत करने से पीछे नहीं हटती. वो कहती है कि आज तुम किसी जिंदगी में आग लगाने जा रही हो. अभिरा को अरमान वहां से जाने के लिए कहता है.
लेकिन, जवाब में अभिरा कहती है कि ‘मैं कहं जा नहीं रही हूं, मैं आ रही हूं. मैं पोद्दार हाउस वापस आ रही हूं. ‘ अभिरा की बातों को सुनकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है. इतना ही नहीं बल्कि अरमान के हाथों से अभिरा थाली ले लेती है. वो खुद दादी सा की आरती उतारती है और उन्हें टीका लगा देती है.
ये भी पढ़ें:-‘आपके बिना अधूरा हूं..’ पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.