Yashasvi Jaiswal Asitha Fernando Clash: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो में दूसरे टेस्ट के दौरान टकराव देखने को मिला। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी पहली पारी में अर्धशतक से चूके।
सिर टकराया और फिर धक्का दिया
असिथा ने भारतीय को आउट करने के बाद काफी उत्साहित के साथ जश्न मनाया। जब यशस्वी पलेलियन लौट रहे थे तो असिथा ने कोई कमेंट किया। इसके बाद, 24 वर्षीय श्रीलंकाई खिलाड़ियों की ओर मुड़े। उनकी असिथा से कुछ कहासुनी हुई। यशस्वी ने असिथा के सिर से सिर टकराया। फिर दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को धक्का मारने की कोशिश की। ऐसे में श्रीलंका के अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कराया। यशस्वी और असिथा की भिड़ंत पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कार्रवाई कर सकती है।
लंच ब्रेक तक इतना भारत का स्कोर
भारत ने कोलंबो में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन शुरुआत कुछ नहीं रही। केएल राहुल और यशस्वी ने पहले विकेट के लि 37 रनों की पार्टनरशिप की। राहुल को 11वें ओवर में लाहिरु कुमार ने निरोशन डिकवेला के हाथों लपकवाया। हालांकि, यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कट शॉट खेलने से परहेज किया जो अतीत में कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बना है। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव खेला। लंच ब्रेक तक भातरत का स्कोर दो विकेट पर 88 रन रहा। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 13 और कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.