कब है रिकॉर्ड डेट (Yamuna Syndicate Ltd Dividend record date)
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 500 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए 17 अगस्त की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। सोमवार को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बता दें, 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 500 रुपये का ही डिविडेंड दिया था। 2024 में हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों की तरफ से 400 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
Yamuna Syndicate Ltd उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने निवेशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। यह कंपनी 2018 से डिविडेंड देती आ रही है।
शेयर बाजार में क्या है स्थिति (Yamuna Syndicate Ltd Share performance)
Yamuna Syndicate Ltd के शेयर शुक्रवार को मामूली तेजी के साथ बीएसई में 30220 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी इस डिविडेंड स्टॉक का दाम एक साल में 15 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.21 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 38600 रुपये और 52 वीक लो लेवल 24800 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 928 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में स्टॉक का दाम 44 प्रतिशत लुढ़का है।
पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक का दाम 52 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.