यामाहा ने RayZR 125 Fi Hybrid, RayZR Street Rally और Fascino 125 में नए कलर, ग्राफिक्स और कुछ स्टाइलिंग अपडेट किए हैं। अपडेट में कलर TFT डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर दिए गए हैं।
Yamaha RayZR और Fascino की नई कीमतें
यामाहा RayZR 125 Fi Hybrid ड्रम-ब्रेक वेरिएंट की कीमत 79,880 रुपये और डिस्क-ब्रेक वेरिएंट की कीमत 87,680 रुपये है। वहीं, RayZR Street Rally के LCD कंसोल वाले वेरिएंट की कीमत 93,930 रुपये है। नए TFT डिस्प्ले वाले Street Rally की कीमत 1 लाख रुपये रखी गई है। Yamaha Fascino 125 की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत 78,980 रुपये है। इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 91,070 रुपये है। जबकि, Fascino S की कीमत 99,030 रुपये है। पिछले साल के मुकाबले एंट्री-लेवल RayZR करीब 540 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, LCD कंसोल वाला Street Rally 960 रुपये महंगा हो गया है। खास बात यह है कि Fascino S की कीमत पिछले साल के TFT वेरिएंट के मुकाबले 3,760 रुपये कम हुई है। पिछले साल इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये थी।
RayZR Street Rally में मिला TFT डिस्प्ले
2026 अपडेट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन RayZR Street Rally का नया कलर TFT डिस्प्ले है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और Answer Back फंक्शन मिलता है। इसके साथ ही स्कूटर में पहले से मिलने वाला स्टाइलिश लुक और अडिशनल क्रैश प्रोटेक्शन कंटिन्यू रखा गया है। वहीं, Fascino S में पिछले साल पेश किया गया TFT डिस्प्ले और नेविगेशन सिस्टम अभी भी दिया जा रहा है। इस साल इसके बदलाव खासतौर से नए कलर और स्टाइलिंग तक सीमित हैं। दोनों स्कूटर यामाहा के Integrated Starter Generator (ISG) या कंपनी की भाषा में Smart Motor Generator (SMG) टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। यह सिस्टम स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी, पावर असिस्ट और साइलेंट स्टार्ट जैसे फीचर्स को इनेबल करता है।
नए कलर और ग्राफिक्स
RayZR स्ट्रीट रैली के TFT वर्जन को मैट टाइटन और मैट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। LCD वर्जन को Ice Fluo Vermillion और Matte Black शेड मिलते हैं। स्टैंडर्ड RayZR के डिस्क वेरिएंट में मेटैलिक ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और आइस फ्लूओ वर्मिलियन कलर उपलब्ध हैं। जबकि, ड्रम वेरिएंट केवल मेटैलिक ब्लैक में आता है। Fascino S को नया मेटैलिक ऑरेंजिश ग्रे कलर मिला है। इसके डिस्क वेरिएंट में मेटैलिक लाइट ग्रीन, कूल ब्लू मेटैलिक और मैट ब्लैक शेड उपलब्ध हैं। वहीं, ड्रम वेरिएंट को येलो कॉकटेल फिनिश दिया गया है। कुल मिलाकर, कंपनी ने 2026 में इन 125cc स्कूटरों में किसी बड़े मेकैनिकल बदलाव के बजाय नए कलर, ग्राफिक्स और टेक्नोलॉजी फीचर्स पर ध्यान दिया है। खासकर TFT डिस्प्ले और नेविगेशन के साथ RayZR स्ट्रीट रैली अब पहले से ज्यादा प्रीमियम पैकेज बन गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.