Xiaomi ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। इसे अगले महीने यानी सितंबर में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की हैंड्स ऑन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यही नहीं, इसकी बैटरी समेत अन्य फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। इस फोन में भी Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह चौड़ा फ्रेम दिया जाएगा।
सितंबर में होगा लॉन्च
चीनी कंपनी के इस फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट फिलहाल कंफर्म नहीं हुई है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें LPDDR6 रैम मिलेगा। साथ ही, इसमें इन-हाउस 3nm Xring O3 प्रोसेसर भी दिया जाएगा। वहीं, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इसमें 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो इसके कंपीटिटर कंपनियों Samsung और Huawei की बैटरी से बड़ी होगी। इन दोनों फोन में क्रमशः 5000mAh और 5300mAh बैटरी दी गई है।
चौड़े डिजाइन वाला फोन
Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह ही चीनी कंपनी के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस में चौड़ा फ्रेम दिया जाएगा। इसके फर्म फैक्टर में रेगुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन के मुकाबले बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यही नहीं, फोल्डेबल स्क्रीन में साइड पंच-होल डिजाइन वाला फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा, जो 16:9 आसपेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करेगा। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 के साथ आने वाला कंपनी का पहला डिवाइस हो सकता है।
शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Pixel 11 Pro Fold की तरह ही हॉरिजोन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 6000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी दी जाएगी, ताकि डिवाइस को स्लिम रखा जा सके। वहीं, साथ में 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई टिप्स्टर ने Xiaomi 18 Fold को Apple के 9 सितंबर को लॉन्च होने वाले पहले फोल्डेबल फोन iPhone Ultra से भी कंपेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया गया है कि यह फोन iPhone Ultra का ट्रू-कंपीटिटर हो सकता है।
यह भी पढ़ें – Redmi 17 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार, कंपनी ने कंफर्म की डेट, मिलेगी बड़ी बैटरी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.