ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 की डेट और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर 9 से 13 जून तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के पास अगले दो फाइनल की भी मेजबानी है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने आठ में से सात टेस्ट जीतकर 87.50 प्रतिशत अंक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूत पकड़ बना रखी है। उसके बाद मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के करीब बना हुआ है जबकि बांग्लादेश ने मई में पाकिस्तान को 2-0 से हराकर 58.33 प्रतिशत अंक के साथ फाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल चुकी भारतीय टीम नौ टेस्ट में चार जीत के बाद 48.15 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके ठीक पीछे श्रीलंका 41.67 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है।
इंग्लैंड (24.36 प्रतिशत), वेस्टइंडीज (15 प्रतिशत) और पाकिस्तान (8.33 प्रतिशत) को फाइनल में पहुंचने के लिए अंक तालिका में लंबी छलांग लगानी होगी।
जुलाई और अगस्त के दौरान डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ और भी तेज होने वाली है क्योंकि कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज अंक तालिका की तस्वीर बदल सकती हैं।
वेस्टइंडीज 25 जुलाई से अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। दोनों टीमों के लिए यह अंक हासिल करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
वहीं ऑस्ट्रेलिया 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगा।
इसके बाद ध्यान एशिया पर रहेगा जहां 15 अगस्त से श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी दौरान पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा।
डब्ल्यूटीसी के पहले तीन चरणों में तीन अलग-अलग विजेता रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 2021 में पहला खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की और साउथ अफ्रीका ने 2025 में यादगार जीत दर्ज कर लंबे समय बाद कोई बड़ा आईसीसी खिताब हासिल किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.