खाना बनाने या फिर स्टोर करने के लिए अगर आप गलत बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर 5 भरोसेमंद कुकवेयर आइटम के बारे में बताया है। आप भी जानिए-
1) ग्लास बोतल में रखें तेल
खासकर गर्मी, सूरज की रोशनी या लंबे समय तक कुछ प्लास्टिक और मेटल की बोतलों में तेल स्टोर करके रखने पर, इनमें से एडिटिव्स (जैसे प्लास्टिसाइज़र या स्टेबलाइज़र)की थोड़ी मात्रा निकलती है। जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती।
2) ग्लास या सेरेमिक कंटेनर में रखें अचार
भारतीय अचारों में एसिड, नमक और तेल, ये चीजें कुछ धातुओं और प्लास्टिक के साथ प्रतिक्रिया करके उनमें से हानिकारक तत्व खाने में मिला सकती हैं, जबकि कांच और फूड-ग्रेड सिरेमिक केमिकल रूप से इंएक्टिव होते हैं। यानी ये न तो प्रतिक्रिया करते हैं, न ही अचार का स्वाद या रंग बदलते हैं और न ही खाने में कोई हानिकारक तत्व छोड़ते हैं।
3) कास्ट आयरन तवा और अप्पे मेकर
डॉक्टक कहती हैं कि वह कास्ट आयरन का तवा सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करती क्योंकि इससे कैंसर नहीं होता, बल्कि इसलिए कि इसमें नॉन-स्टिक कोटिंग खराब होने से जुड़ी चिंताएं नहीं रहतीं, यह सालों तक चलता है और खाने में थोड़ी मात्रा में आयरन भी मिला सकता है। डॉक्टर अप्पे बनाने के लिए भी कास्टआयरन का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह बहुत टिकाऊ है और इस्तेमाल के साथ और बेहतर होता जाता है। साथ ही, यह हीट को बहुत अच्छी तरह बनाए रखता है।
4) पानी की बोतल
डॉक्टर ने बताया की वह घर पर स्टील या कॉपर से बनी बोतलों का ही इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वह प्रोटीन शेकर बोतल भी स्टील की ही इस्तेमाल करती हैं। इसे साफ करना आसान होता है और इसमें प्रोटीन की स्मेल भी नहीं रहती। वह बच्चे की बोतल भी ऐसा इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं जिसमें अंदर स्टील की कोटिंग की गई हो। इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक पानी गर्म या ठंडा रहता है।
5)कैसे बर्तन करें यूज
डॉक्टर अपनी किचन में सिर्फ उन बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं जो स्टील या लोहे के बने है। ये बहुत मजबूत, कई तरह से इस्तेमाल होने वाले और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इनसे हानिकारक केमिकल नहीं निकलते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.