मनाली
हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली को आप अपनी लिस्ट में सबसे पहले रख सकती हैं। यहां पर जून में भी ठंडा मौसम रहता है। मई-जून के महीने में मनाली का तापमान करीब 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है। यह हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में Goa या Andaman? IRCTC के इस पैकेज से दूर करें कन्फ्यूजन, देखें पूरी डिटेल
शिमला
अगर आप लंबा ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप शिमला और मनाली दोनों जगहों पर जा सकती हैं। लेकिन इन दोनों जगहों की लोकेशन अलग-अलग है। शिमला की ऊंचाई कम है, इसलिए यहां पर आपको ज्यादा भीड़ मिल सकती है। लेकिन दोनों जगहों को हनीमून के लिए अच्छा माना जाता है। जून में यहां का तापमान करीब 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।
दार्जिलिंग
अगर आप भी जून की गर्मी में ठंड मौसम वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो दार्जिलिंग आपको जन्नत की तरह लग सकता है। यहां का मौसम जून के महीने में सबसे सुहावना रहता है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां पर आपको मनाली और शिमला के मुकाबले थोड़ा ज्यादा खर्च आ सकता है। जून में दार्जिलिंग का तापमान 11 से 20 डिग्री तक होता है।
गंगटोक
दार्जिलिंग से करीब 4 घंटे की दूरी पर स्थित गंगटोक भी हनीमून के परफेक्ट जगह है। एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों को यह जगह पसंद आ सकती है। यहां की झीलें, मठ और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखने के लिए लोग जाते हैं। जून में गंगटोक का तापमान 30 डिग्री से कम रहता है।
सिक्किम
जून के महीने में अगर आप किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं, तो आपको सिक्किम का नाम जरूर आता है। यहां के शांत मठ, बर्फीली पहाड़ियां और खूबसूरत झीलें हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। जून की भीषण गर्मी में सिक्किम का तापमान करीब 13 से 22 डिग्री तक रहता है। वहीं यहां के नजारे भी बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन यहां पर ऊपर बताई गई जगहों की तुलना में थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.