Women’s T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान का तगड़ा झटका लगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच से पहले चोट लगने का डर सता रहा है। शनिवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गईं। चोटिल होने के बाद उनके खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है।
समाचार एजेंसी के अनुसार मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सना ने कहा, ‘आयशा (जफर) बाजी ने शॉट खेला और वह मेरे घुटने पर लगा।’ उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि अब यह ठीक है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रविवार के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए फिट होंगी, तो सना ने जवाब दिया, हां, उम्मीद है।’ बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले सभी महिला टी20 विश्व कप में भाग लिया है, लेकिन वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाया है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हेड-टू हेड
महिला टी20 विश्व कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 8 बार टक्कर हुई हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है। बता दें कि पाकिस्तान को भारतीय टीम पर आखिरी बार 2022 में जीत नसीब हुई थी।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल:
फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.