- Hindi News
- Sports
- Womens Hockey World Cup | India Vs Australia Semifinal Qualification Match
- कॉपी लिंक
विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। पूल-E का यह मुकाबला रात 10:30 बजे शुरु होगा।
टीम इंडिया को जीत के साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि इससे पहले होने वाले मुकाबला चीन, नीदरलैंड के खिलाफ हार जाए। अगर चीन जीता, तो भारत अपना मैच जीतकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
नीदरलैंड 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। चीन के 2 अंक है, जबकि भारत और ऑस्ट्रलिया के 1-1 अंक है। तीनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने इस साल 4 मैच खेले
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने इस साल चार मैचों की सीरीज खेली थी। इनमें भारत ने 2 मुकाबले जीते थे, जबकि 2 में उसे हार मिली। सीरीज दो-दो से ड्रॉ रहा था।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
भारत ने नीदरलैंड को फील्ड गोल नहीं करने दिया
भारत को पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार मिली थी। इसके बावजूद भारतीय डिफेंस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। नीदरलैंड ओपन प्ले से एक भी गोल नहीं कर सकी। गोलकीपर सविता और बिचू देवी ने कई अहम बचाव किए।
भारत ने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार डिफेंस करते हुए सभी 12 पेनल्टी कॉर्नर बचाए थे।

नीदरलैंड के खिलाफ भारत को 0-2 से हार मिली थी।
नवनीत और दीपिका से गोल की उम्मीद
भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती अटैक में बेहतर फिनिशिंग की होगी। टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट दीपिका और फॉरवर्ड नवनीत कौर से टीम को गोल की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारत: सलीमा टेटे (कप्तान), इशिका चौधरी, निक्की प्रधान, बिचु देवी खरिबाम (गोलकीपर), सविता (गोलकीपर), शिल्पी दाबस, लालरेमसियामी, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, इशिका, ज्योति, नवनीत कौर, सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, रुताजा दादासो पिसाल, ललथंतलुआंगी, साक्षी राणा, ब्यूटी डुंग डुंग, दीपिका।
ऑस्ट्रेलिया: ग्रेस स्टीवर्ट (कप्तान), क्लेयर कोलविल, मॉर्गन मैथिसन, एमी लॉटन, ग्रेस यंग, सारा बायर्न्स, अलीशा पावर (गोलकीपर), अबिगेल विल्सन, एलिस अर्नॉट, मकायला जोन्स, स्टेफनी केरशॉ, कैटलिन नोब्स, कोर्टनी शॉनेल, लूसी शर्मन, अलाना कवानाघ, जोसेलिन बार्ट्रम (गोलकीपर), कैरी सोमरविल, टैटम स्टीवर्ट, ओलिविया डाउन्स, मारियाह विलियम्स, नीसा फ्लिन।
23 अगस्त के सभी मैच…


Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
