वजन कम करने के लिए अगर आप कुछ ऐसा खोज रहे हैं जिसमें आप बिना किसी मेहनत के वेट लॉस कर सकें तो यहां 8 आदतों के बारे में बता रहे हैं जो एक महिला ने 14 किलो वजन कम करने के लिए अपनाई हैं।
महिला ने बताया कि अगर उन्हें बर्गर खाने का मन होता था, तो वह खा लेती थी। उन्होंने कभी खाने की इच्छा को पूरी तरह नहीं दबाया। खाने की इच्छा को पूरी तरह से दबाने पर वह हमेशा बाद में ज्यादा खा लेती थी।
2) रोजाना पैदल चलना
महिला रोजाना पैदल चलती थी, भले ही सिर्फ 15 मिनट ही क्यों न हो। उन्होंने खुद पर 10,000 कदम चलने का कोई दबाव नहीं बनाया। कुछ दिन 2,000 कदम ही चल पाती थी, फिर भी वह वॉक पर जाती थी।
3) रात में कार्बोहाइड्रेट बिल्कुल नहीं या बहुत कम
महिला रात के समय खाने में चावल और रोटी की जगह अंडे, पनीर, दाल और चिकन खाना पसंद करती थी। उनका मानना है कि ऐसा करने पर सुबह उठकर वह बहुत हल्का महसूस करती थीं।
4) धीरे-धीरे खाना
पहले वह जल्दी-जल्दी खाना खाकर अपनी प्लेट खाली कर देती थी। लेकिन धीरे खाने से उन्हें कम खाने में मदद मिली।
5) हर मील से पहले पानी
कम खाना खाने के लिए ये एक बेस्ट ट्रिक है। इसमें खाने से पहले एक पूरा गिलास पानी पिएं। यह ट्रिक खूब काम करती है।
6) हर दिन वजन नापना बंद किया
वजन कम करने वाले लोग अक्सर रोजाना वजन नापते हैं। लेकिन महिला ने बताया की इससे वह परेशान हो जाती थी। इसलिए वह हफ्ते में एक बार वजन नापती थीं।
7) बेहतर नींद
वह कहती हैं खराब नींद की वजह से ज्यादा खाने की इच्छा होती थी और खराब नींद की वजह से इच्छाशक्ति कमजोर हो जाती थी। रोजाना सिर्फ 7 घंटे की नींद ने सब कुछ बदल दिया।
8) फिर से शुरुआत करने का इंतजार छोड़ दिया
अगर आप एक बार चीट मील खाते हैं तो इसका मतलब यह है नहीं है कि पूरे हफ्ते की डायटिंग खराब हो गई है। वह बस बस आगे बढ़ती रही। वह कहती हैं कि सोच में आए इस बदलाव से उन्होंने सबसे बड़ा फर्क देखा।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.