जब आसमान से मौत बरस रही थी और इमारतें मलबे में तब्दील हो रही थी उस वक्त ईरान के सुप्रीम लीडर के दफ्तर में क्या चल रहा था? अमेरिका और इजराइल के विनाशकारी हमलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची बाल-बाल कैसे बचे? 48 घंटों तक सुप्रीम लीडर का कोई अता-पता क्यों नहीं था? लेबनान के एक टीवी चैनल पर ईरान के विदेश मंत्री ने उस खौफनाक रात का जो आंखों देखा हाल सुनाया वो पूरी दुनिया को हैरान कर देने वाला है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अलमयादीन टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में एक ऐसा सच बताया जिसने सबको चौंका दिया। अरागची ने बताया कि 28 फरवरी को संघर्ष के शुरुआती घंटों में जब दिग्ब सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई के दफ्तर पर हमला हुआ तो वह खुद उसी इमारत में मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें: इजरायल में Burner Phone का इस्तेमाल, Pentagon को शक- दोस्त ही कर रहा अमेरिकी Officials की जासूसी
अरागची ने उस पल को याद करते हुए कहा जिस दफ्तर पर हमला हुआ मैं उसी समय वहीं था। जब मैं मलबे से बाहर निकल रहा था तो मेरा पहला ख्याल और सबसे बड़ी चिंता हमारे लीडर की सलामती को लेकर थी। हमले के 48 घंटों तक अरागची खुद इसी अनिश्चितता में रही कि आखिर सुप्रीम लीडर किस हाल में है। हमले के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स और कमांडरों ने सुप्रीम लीडर को बार-बार बंकर या किसी सुरक्षित जगह पर जाने की मिन्नतें की। लेकिन दिग्वंत खामनेई ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। विदेश मंत्री के मुताबिक खामनेई ने दो टूक शब्दों में कहा, मैं तब तक किसी शेल्टर या सुरक्षित जगह पर नहीं जाऊंगा जब तक ईरान के हर नागरिक के पास सुरक्षित जगह ना हो। मेरे लोगों के साथ जो भी होगा वही मेरे साथ भी होगा। सीधी धमकी और मौत के साए के बीच खामनेई वहीं डटे रहे और कामकाज की देखरेख करते रहे। इस खौफनाक मंजर के अलावा अरागची ने एक बड़ा भू राजनीतिक खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि संघर्ष से पहले ही ईरान ने फारस की खाड़ी पर अपने पड़ोसी देशों को साफ चेतावनी दे दी थी।
इसे भी पढ़ें: इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!
अरागची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले के लिए किसी भी पड़ोसी देश के अमेरिकी बेस का इस्तेमाल हुआ तो ईरान उसका विनाशकारी जवाब देगा। उनका कहना था कि क्षेत्रीय सरकारों ने अपनी जमीन के इस्तेमाल का विरोध किया था। लेकिन वाशिंगटन ने उनकी एक ना सुनी और ईरान पर हमले कर दिए। ईरान के विदेश मंत्री का यह सनसनीखेज खुलासा बताता है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच यह संघर्ष कितना भयानक था और कैसे ईरान का शीर्ष नेतृत्व मौत के मुंह से वापस लौटा है। खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लेकर ईरान की ये चेतावनी क्या मिडिल ईस्ट के एक नए युद्ध की नींव रख रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.