ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती विली वॉल्श ने सोमवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ का पद संभाल लिया। विली वॉल्श ने हाल ही में ग्लोबल एविएशन ऑर्गनाइजेशन, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल का कार्यकाल पूरा किया है। इंडिगो ने 31 मार्च को उन्हें अपना सीईओ अपॉइन्ट करने की घोषणा की थी। ये घोषणा पिछले साल दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन्स से जुड़े भयावह समस्याओं के बाद तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स के अचानक पद छोड़ने के 3 हफ्ते से भी कम समय बाद की गई थी।
इंडिगो में क्या होगी विली वॉल्श की मुख्य जिम्मेदारियां
इंडिगो ने सोमवार को जारी किए गए एक बयान में कहा कि वॉल्श ने कंपनी के डेवलपमेंट और ग्लोबल एक्सपेंशन के अगले राउंड को लीड करने के लिए सीईओ का पद संभाल लिया है। एविएशन कंपनी ने कहा कि सीईओ के रूप में वॉल्श कंपनी के पूरे मैनेजमेंट और स्ट्रेटिजिक डायरेक्शन को लीड करेंगे। वे कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंशन में तेजी लाने, ऑपरेशन्स एक्सिलेंस बढ़ाने, नेटवर्क और कमर्शियल स्ट्रेटिजी को मजबूत करने और ग्राहकों के अनुभव को और भी ज्यादा बेहतर बनाने पर फोकस करेंगे।
इंडिगो के सीईओ का पद संभालने के बाद क्या बोले वॉल्श
इंडिगो के सीईओ का पद संभालने के बाद विली वॉल्श ने कहा, ”पिछले दो दशकों में इंडिगो ने उल्लेखनीय विरासत खड़ी की है और बहुत कम समय में दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन कंपनियों में अपनी जगह बनाई है। भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट में से एक बन रहा है। ऐसे में इंडिगो के सामने जबरदस्त मौके हैं। मेरे लिए इंडिगो से जुड़ने का इससे बेहतर और ज्यादा अच्छा समय नहीं हो सकता।” बताते चलें कि इंडिगो का 430 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का फ्लीट है और ये कंपनी रोजाना लगभग 2,200 फ्लाइट ऑपरेट करती है।
पहले भी कई एयरलाइन कंपनियों के रह चुके हैं सीईओ
इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने कहा कि एविएशन सेक्टर में विली वॉल्श का व्यापक वैश्विक अनुभव और उनकी परिचालन एवं रणनीतिक विशेषज्ञता कंपनी की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। IATA के डायरेक्टर जनरल रहने से पहले, वे एक पायलट के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वे एर लिंगस में चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर (COO) और फिर सीईओ (2000-2005) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वे ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ (2005-2011) और आईएजी के सीईओ (2011-2020) भी रहे।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.