देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (भारतीय स्टेट बैंक) ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से आधी रात 12.37 बजे एक पोस्ट शेयर किया। एसबीआई ने इस पोस्ट में बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिनों की हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
28 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह होगा काम
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की गई सूचना में कहा गया है कि UFBU द्वारा प्रस्तावित 3 दिनों की हड़ताल को स्थगित करने के बाद सभी शाखाएं और बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।
हफ्ते में 2 दिनों की छुट्टी की मांग को लेकर बुलाई गई थी हड़ताल
बताते चलें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हफ्ते में 2 छुट्टी की मांग को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक 3 दिनों की हड़ताल बुलाई थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अब पूरे देश के सभी एसबीआई ब्रांच समेत सभी सरकारी बैंकों की ब्रांच भी इस हफ्ते सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रखेंगे।
भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को 19 सितंबर को दी थी हड़ताल की जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक ने 19 सितंबर को अपने ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की थी। एसबीआई ने उस सूचना में कहा था, ”यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।”
शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों की छुट्टी के बाद बुलाई गई थी हड़ताल
UFBU द्वारा प्रस्तावित इस हड़ताल को लेकर सबसे ज्यादा चिंता की बात ये थी कि इसे शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों की छुट्टी के ठीक बाद बुलाया गया था। ऐसे में, बैंकों का कामकाज लगातार 5 दिनों के लिए प्रभावित होता और आम ग्राहकों के कई जरूरी और महत्वपूर्ण काम अटक जाते।
रविवार को भी खुले थे देशभर के सभी सरकारी बैंक
वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए रविवार, 27 सितंबर को देशभर के सभी सरकारी और ग्रामीण बैंकों में कामकाज जारी रखने की घोषणा की थी। जिसके बाद, रविवार को भी सभी बैंक खुले रहे।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.