भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। भारत की दूसरी पारी भी समाप्त हो गई है। टीम ने अपने सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। अब भारत के पास कुल मिलाकर 371 रनों की लीड हो गई है। यानी श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन बनाने होंगे। अब सवाल ये है कि क्या श्रीलंकाई टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाएगी या फिर भारतीय टीम जीत जाएगी। इसके लिए ये जानना जरूरी होगा कि श्रीलंका ने अब तक अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार 350 से अधिक रनों का टारगेट हासिल किया है।
श्रीलंकाई टीम अब तक दो बार हासिल कर चुकी है टेस्ट में 350 से अधिक का स्कोर
श्रीलंका क्रिकेट टीम अब तक अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो ही बार 350 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल कर पाई है। साल 2006 में टीम ने पहली बार ये काम साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था। तब मैच कोलंबो में खेला गया था। टीम ने 352 रन बनाकर मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में टीम ने फिर से यही करिश्मा किया। तब श्रीलंकाई टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में ही 388 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। यानी श्रीलंका की टीम अगर इस मैच को जीतती है तो उसे अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करना होगा।
टीम इंडिया की जीत में बारिश बन सकती है सबसे बड़ी बाधा
टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी बाधा बारिश की है। चौथे दिन भी जब भारत की दूसरी पारी समाप्त हुई और श्रीलंका की बल्लेबाजी आनी थी, तभी बारिश शुरू हो गई और मैच शुरू नहीं हो पाया। हालांकि करीब तीन बजे का वक्त टी का था। अगर बारिश नहीं होती तो चाय से पहले कुछ ओवर का खेल हो जाता, लेकिन वो नहीं हो पाया। इस बीच अभी आखिरी यानी पांचवां दिन बाकी है। लेकिन बारिश यहां भी खलल डाल सकती है। अगर आखिरी दिन पूरे दिन का खेल हुआ, तब तो ठीक है, भारत के पास मौका होगा कि वे श्रीलंका के सभी 20 विकेट चटकाएं, लेकिन अगर मौसम खराब हुआ तो मामला गंभीर हो सकता है।
ऋषभ पंत ने खेली 66 रनों की पारी, दो छक्के लगाकर पूरे किए टेस्ट में 100 सिक्स
इस बीच टीम इंडिया की दूसरी पारी की बात की जाए तो टीम इंडिया का स्कोर 193 तक पहुंचाने में ऋषभ पंत का बड़ा रोल रहा। उन्होंने 69 बॉल पर 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। इसी के साथ पंत के टेस्ट में छक्कों की संख्या 100 हो गई है। वे भारत के पहले और दुनिया के चौथे ऐसे बल्लेबाज हो गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, बना दिया विश्व रिकॉर्ड
केएल राहुल आउट होकर जाने लगे पवेलियन, तभी आई आवाज और फिर जो हुआ, वो कमाल है
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.