रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा हैं। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं। रोहित और विराट कोहली को लेकर आर अश्विन ने बड़ी बात कही।
‘मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली…’
39 वर्षीय अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मुझे नहीं लगता कि विराट तुरंत कोच बनने के लिए तैयार होंगे। दोनों ने बहुत काम किया है। हो सकता है कि रोहित शर्मा किसी भूमिका में मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएं। सच कहूं तो विराट के बारे में नहीं पता। मेरी राय में विराट शायद कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहेंगे।” अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में मेंटोर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर जैसी स्पेशलिस्ट जॉब में सफल खिलाड़ियों के लिए मौके बनेंगे। रोहित अपने करियर के आखिरी पड़ाव में हैं। वह 39 साल के हो चुके हैं। अश्विन ने उम्मीद जताई कि रोहित एमआई से किसी ना किसी रूप में जरूर जुड़ रहेंगे।
‘रोहित शर्मा इसके लिए तैयार हो जाएंगे’
पूर्व स्पिनर ने कहा, ”अगर कल रोहित तय करते हैं कि ‘मैं नहीं खेलूंगा’ तो मुंबई इंडियंस को उन्हें तुरंत अपने साथ जोड़ लेना चाहिए। उन्होंने पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। आपको ऐसे लोग नहीं मिलेंगे। अगर रोहित हेड कोच नहीं बनना चाहते क्योंकि यह बहुत मेहनत वाली जिम्मेदारी तो कोई बात नहीं। वह एक-दो साल के ब्रेक के बाद कोई ना कोई रोल निभाने के लिए तैयार हो जाएंगे। जैसे राहुल द्रविड़ भाई ने ब्रेक लिया और फिर काम पर वापस आ गए। इसलिए, मुझे लगता है कि उन्हें ऐसे क्रिकेटरों को तुरंत अपने साथ ले जोड़ना चाहिए और उन्हें जाने नहीं देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा जैसी खिलाड़ी को नहीं छोड़ेगी क्योंकि उनकी सोचने की क्षमता लाजवाब है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.