भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी 2027 वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इसको लेकर मशहूर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने विस्तार से बात की है। उन्होंने एक निश्चित समय भी बताया है कि इस वक्त तक पता चल जाएगा कि ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
भुवी और शमी में से कोई एक जा सकता है
मशहूर कमेंट्रटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इन दोनों गेंदबाजों पर बात की है और बताया है कि इनका चयन होगा या नहीं। उन्होंने शमी और भुवनेश्वर के चुने जाए और ना चुने जाने के कारण भी बताए हैं और साथ में यह भी कहा कि एक निश्चित समय सीमा तक पता चल जाएगा कि इन दोनों में कौन 2027 विश्व कप में जाएगा या दोनों जाएंगे या कोई नहीं जाएगा। चोपड़ा ने किसी एक के जाने की संभावना पर विचार किया है। हालांकि, उनका साफ मानना है कि भुवी और शमी एक साथ विश्व कप 2027 के लिए जाएंगे, ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
भुवी को चुनना है तो अभी से मौका दीजिए
आकाश चोपड़ा ने अपने खास शो आकाशवाणी में कहा कि “भुवनेश्वर कुमार के विपक्ष में एक बात जाती है वह यह है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी बीते कुछ सालों से खेला नहीं है। आईपीएल और अन्य टूर्नामेंट देखकर उनकी फिटनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। क्या वे वनडे क्रिकेट में 10 ओवर की गेंदबाजी कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है। विश्व कप 2027 के लिए भुवी को चुनना है तो उन्हें अभी से खिलाना होगा और वे विश्व कप से एक साल पहले से हर घरेलू वनडे टूर्नामेंट का हिस्सा रहने चाहिए। हमें उन्हें तैयार होने के लिए पूरा 1 साल देना होगा। आईपीएल के चार ओवर और डेढ़ महीने तक चलने वाली सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गेंदबाजी देखकर विश्व कप की टीम में चुनना मुश्किल हो जाएगा।” आकाश ने यह भी कहा कि “मैं भुवनेश्वर कुमार को बहुत पसंद करता हूं और दिल से चाहता हूं कि वे भारतीय वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा हों, लेकिन उनके खिलाफ कुछ बातें जैसे फिटनेस आदि जाती हैं।” आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर चाहते हैं कि वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी हों तो उन्हें अगली वनडे सीरीज से खिलाइए। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दीजिए। खिलाना शुरू करिए।
न्यूजीलैंड सीरीज तक हो जाएगा साफ
आकाश ने आगे कहा कि “शमी के लिए भी वही बात लागू होने वाली है। शमी ने रणजी ट्रॉफी के मैच खेले हैं। वे दलीप ट्रॉफी भी खेलने वाले हैं। तो फिटनेस के केस में शमी भुवनेश्वर से बेहतर नजर आते हैं। हालांकि, आईपीएल में मैन टू मैन मार्किंग की जाए तो भुवी को ज्यादा प्रेफरेंस दी जा सकती है।” आकाश ने शमी और भुवी की वापसी पर कहा कि “दोनों आएंगे टीम में ऐसा मुझे नहीं लगता। दोनों में से कोई एक ही जाएगा और इनमें से कौन एक जाएगा वह अगले 6 महीने में पता चल जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे से पता चल जाएगा कि इनमें से कौन विश्व कप 2027 में जाएगा कौन नहीं जाएगा।” चोपड़ा ने कहा कि “अगर न्यूजीलैंड इनमें से किसी को भी नहीं लेकर गए तो फिर कहानी खत्म है।” भारत अक्टूबर-नबंवर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर होगा, जहां 5 टी-20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। आकाश चोपड़ा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि “जहां तक मेरी क्रिकेट की समझ है उसके अनुसार मुझे नहीं लगता है कि कप्तान शुभमन गिल, चयनकर्ता और कोच दोनों को टीम में चुनेंगे। मुश्किल से मुश्किल कोई एक हो सकता है। हालांकि, संभावना नहीं भी होने की है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.