WI vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से दूसरा टेस्ट आसानी से जीत लिया। मेजबान वेस्टइंडीज को मैच के चौथे दिन शिकस्त का सामना करना पड़ा। दो मैचों की सीरीज ड्रॉ पर छूटी।
वेस्टइंडीज ने दिया शर्मनाक टारगेट
वेस्टइंडीज ने 75 रन का टारगेट देकर अपनी शर्मनाक लिस्ट में इजाफा किया है। दरअसल, वेस्टइंडीज ने 21वीं सदी में पहली बार चौथी पारी में 100 से कम रनों का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने चौथे दिन 103/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और महज 14 रन जोड़े। ब्रैंडन किंग पीठ की चोट के कारण बैटिंग करने नहीं उतरे। दूसरी पारी में साजिद खान और अली उस्मान ने चार-चार शिकार किए जबकि मोहम्मद अली ने एक विकेट लिया।
बाबर आजम ने जीत की नैया पार लगाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम-उल-हक (13 गेंदों में 9) पांचवें ओवर में जेडन सील्स का शिकार बन गए। शमर जोसेफ ने 15वें ओवर में अजान अवैस (49 गेंदों में 19) को बोल्ड किया। इसके बाद, अब्दुल्ला शफीक और कप्तान बाबर आजम ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। शफीक ने 51 गेंदों में एक चौके के जरिए नाबाद 28 रन बटोरे। बाबर ने 30 गेंदों में नाबाद 15 रन जोड़े, जिसमें दो सिक्स हैं। उन्होंने वर्रिकन के खिलाफ दो हवाई फायर किया और पाकिस्तान को जीत की दहलीज पार कराई।
टेस्ट में वेस्टइंडीज द्वारा चौथी पारी में दिए गए सबसे छोटे टारगेट
13 – बनाम इंग्लैंड (1991)
44 – बनाम इंग्लैंड (1994)
48 – बनाम इंग्लैंड (2004)
55 – बनाम इंग्लैंड (2000)
62 – बनाम इंग्लैंड (2000)
75 – बनाम पाकिस्तान (2026)
शफीक ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
अब्दुल्लाह शफीक ने पहली पारी में ऐतिहासिक शतक लगाया था। उन्होंने 333 गेंदों का सामना करने के बाद 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। उन्होंने 49 साल का सूखा खत्म किया। शफीक 1977 के बाद वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच में 150 प्लस रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी प्लेयर हैं। शफीक ने बाबर (147 गेंदों में 88) के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की दमदार साझेदारी की। तीसरा दिन गेंदबाजों का नाम रहा था और कुल 14 विकेट गिरे। वर्रिकन ने छह विकेट झटके। वॉरिकन ने चार गेंदों में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी को समेटा था और शफीक दूसरे छोर से बेबस होकर देखते रह गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.