वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने के लिए लोगों ने कई सारे हैक बताए हैं, जिसमे से एक हैक काफी वायरल हो रहा है, दरअसल, मशीन में अगर एल्यूमिनियम फॉइल की बॉल डाली जाए तो इससे कपड़े मशीन में ज्यादा अच्छी तरह से चमककर बाहर निकलेंगे, जानें किस तरह काम करता है ये हैक।
वॉशिंग मशीन में एल्यूमिनियम फॉइल को डाल रहे लोग
एल्यूमिनियम फॉइल को लपेटकर एक छोटी टेनिस बॉल के बराबर बॉल बनाकर उसे वॉशिंग मशीन में कपड़ों के साथ डाल दिया जाता है। यहीं नहीं इसे लोग ड्रायर में भी डाल दे रहे हैं। अगर कपड़े ज्यादा है तो दो से तीन बॉल भी डाली जा सकती है। सबसे खास बात कि जब तक ये टूटकर बिखरने ना लगे इसे बार-बार यूज किया जा सकता है।
तो आखिर इस बॉल से होगा क्या
सुखाने के दौरान, कपड़े एक-दूसरे से रगड़ते हैं, जिससे स्टैटिक चार्ज बनते हैं और कपड़े आपस में चिपक जाते हैं। एल्युमिनियम एक कंडक्टिव मेटल है, जिसका मतलब है कि यह लॉन्ड्री साइकिल के दौरान बनने वाली कुछ स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी को डिस्चार्ज करने में मदद कर सकता है। जिससे कपड़े जो रगड़कर खाकर खराब हो जाते हैं और उनमे फीकापन दिखने लगता है वो नहीं दिखेगा और कपड़ों में चमक बनी रहेगी।
कपड़े धोते समय डालें या ड्रायर में
वैसे को एल्यूमिनिमय फॉइल का इस्तेमाल कपड़े धोने वाली बास्केट में जरूरी नहीं होता क्योंकि उसमे पानी होता है और कपड़े आपस में रगड़ नहीं खाते। लेकिन ड्रायर में जहां सारे कपड़े कम जगह में तेजी से ड्राई किए जाते हैं वहां पर डालने से कपड़े आपस में रगड़ नहीं खाएंगे और एल्यूमिनियम फॉइल की बॉल का काम यहीं है। जिससे उनमे फीकापन ना आए।
- लेकिन ध्यान देने वाली चीज है कि अगर आपकी मशीन में किसी मेटल की चीज को डालने से मना किया गया है तो फॉइल को डालने से बचें।
- साथ ही टूटे-फूटे, कटे हुए एल्यूमिनियम फॉइल को ना डालें, केवल टाइट और अच्छी हालत में होने पर ही डालें।
तो क्या इससे कपड़े सॉफ्ट भी होंगे
नहीं, एल्यूमिनियम फॉइल कपड़ों में चमक ला सकता है लेकिन इससे सॉफ्टनेस नहीं आती। सॉफ्टनेस के लिए आपको अलग से प्रोडक्ट डालने की जरूर पड़ेगी। हालांकि ये एल्यूमिनियम फॉइल कपड़ों को चमका जरूर सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.