Operation Safed Sagar: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में वॉर ड्रामा सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर रिलीज हुई है। इस सीरीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में डाल सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर आई ऑपरेशन सफेद सागर एक बेहतरीन सीरीज है जो आपको स्क्रीन से बिल्कुल भी हटने नहीं देगी।
क्या है ऑपरेशन सफेद सागर का प्लॉट?
ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की गोल्डन एरो स्क्वाड की भूमिका को दिखाती है। ये वो स्क्वाड थी जिसने उस युद्ध के दौरान ऊंची पहाड़ियों पर बैठे पाकिस्तानी सेना के लोगों पर बम बरसाए थे।
क्यों देखें ये सीरीज?
ऑपरेशन सफेद सागर 6 एपिसोड्स की सीरीज है। इस सीरीज के 6 के 6 एपिसोड्स को इतने बेहतरीन तरीके से कैमरे में कैद किया गया कि आप इस सीरीज से बिल्कुल बंध जाएंगे। पहले एपिसोड से ही ये सीरीज आपको अच्छी लगेगी।
- कारगिल के सच्चे हीरोज की कहानी
ये सीरीज भारतीय वायु सेना की गोल्डन एरो स्क्वाड के सच्चे हीरोज की कहानी दिखाती है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे वॉर शुरू होने से पहले कैसे इस स्क्वाड में लोग खुद को ट्रेन कर रहे थे। कैसे वॉर की अचानक दस्तक उन सबकी जिंदगी बदल देती है।
2. सीरीज में दिखाई गई हैं रियल लाइफ फुटेज
भारतीय वायु सेना की गोल्डन एरो स्क्वाड के साथ-साथ इस सीरीज में उस वक्त फरवरी 1999 की लाहौर बस यात्रा के बारे में दिखाया गया है। सीरीज दिखाती है कि कैसे जब भारत ने पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया था तो कैसे पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया था।
इस सीरीज की एक अच्छी बात ये भी है कि इस सीरीज में कई जगहों पर रियल लाइफ फुटेज्स का इस्तेमाल किया गया है। सीरीज में इस्तेमाल किए गए रियल टाइम फुटेज इस सीरीज को एक डॉक्यूड्रामा सीरीज भी बनाती है। किसी भी सीरीज में जब पुराने वक्त के रियल फुटेज्स दिखाई पड़ते हैं, तो सीरीज की ऑथेंटिसिटी को और बढ़ा देते हैं।
3. इमोशन्स को परफेक्टली पकड़ती है ये सीरीज
सीरीज में न केवल वायु सेना के जवानों की स्ट्रगल्स को दिखाया गया है, बल्कि इन जवानों की पत्नियों या पार्टनर के जीवन पर क्या बीतती है ये भी दिखाया गया है। इस सीरीज में जवानों के पार्टनर के इमोशन्स को अच्छी तरह दिखाया गया।
बिंज वॉच के लिए परफेक्ट है ये सीरीज
ऑपरेशन सफेद सागर थ्रिल, इमोशन और भारत-पाकिस्तान वॉर की भावनाओं को बारीकी से पकड़ती है। ये सीरीज किसी भी पल में आपको बोर नहीं होने देती है। एक बार आप ये सीरीज देखना शुरू करेंगे तो खुद को पूरा सीजन देखे बिना रोक नहीं पाएंगे। नेटफ्लिक्स की ये सीरीज बिंज वॉच के लिए परफेक्ट है।
इस सीरीज में किसने निभाया है कौन सा रोल
एक्टर सिद्धार्थ – स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा (कारगिन युद्ध में हुए थे शहीद)
जिमी शेरगिल- विंग कमांडर बी एस ‘टोनी’ धनोआ
हर्ष ए. सिंह- ग्रुप कैप्टन अरविंद ओक
अभय वर्मा- फ्लाइंग ऑफिसर राजपाल सिंह धालीवाल
मिहिर आहूजा- फ्लाइंग ऑफिसर सी.एच. बाल रेड्डी
तारुक रैना- फ्लाइट लेफ्टिनेंट जितेंद्र सांगवान
आदिल हुसैन- एयर मार्शल विनोद पाटनी
बरुण सोबती- कर्नल सरताज सिंह
प्राजक्ता कोली- माधवी रेड्डी
अमृता बागची- अजय आहूजा की पत्नी अलका आहूजा
दीया मिर्जा- कमलप्रीत धनोआ
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग और डायरेक्टर
ऑपरेशन सफेद सागर की बात करें तो इस सीरीज को डायरेक्टर ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.