भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में 3 बदलाव किए हैं। टॉस के वक्त कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं सुंदर पहले ही इस मैच से बाहर हो चुके थे। शिवम दुबे भी इस मैच से बाहर हो गए हैं।
जसप्रीत बुमराह को लेकर शुभमन गिल ने क्या कहा?
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर हम टॉस जीतते, तो पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करते। उन्होंने आगे बताया की जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह टीम में केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह आए हैं। अर्शदीप पहली बार इस सीरीज में खेल रहे हैं। उन्हें पहले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था।
बीसीसीआई ने भी जसप्रीत बुमराह को लेकर अपडेट शेयर किया है। बोर्ड ने बताया कि दूसरे वनडे मैच के दौरान कार्डिफ में फील्डिंग करते समय जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। घुटने में आई सूजन की वजह से वे तीसरे वनडे मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
हम इस मैच में 4 गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते थे- शुभमन गिल
गिल ने आगे कहा कि हम रिकॉर्ड या आंकड़ों पर उतना ध्यान नहीं देते। हमारा मानना है कि अर्शदीप बहुत बढ़िया बॉलर हैं और हम इस मैदान पर चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते थे। हमने देखा है कि यहां बीच के ओवरों में स्पिनरों से ज्यादा मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है। पिछले मैच में भी हम 25 ओवर तक बहुत मजबूत स्थिति में थे, लेकिन उसके बाद बीच के ओवरों में हमारे लगातार कई विकेट गिर गए। अगर आज के मैच में भी हम वैसी ही अच्छी स्थिति में पहुंचते हैं, तो हमारी कोशिश 280 से 300 रन का एक बड़ा स्कोर बनाने की होगी। पिछले कुछ मैचों को देखकर लगता है कि यहां खुलकर रन बनाना इतना आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स वनडे में कैसा है पिच का मिजाज, टॉस की रहने वाली है काफी अहम भूमिका
लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.