वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 18 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी। इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि वह प्लेयर ऑफ द वैमैच नहीं बन पाए।
वैभव सूर्यवंशी का ‘धमाका’
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के प्रदर्शन और इंडिया ए व अंडर-19 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बैटिंग को देखते हुए हर किसी को उम्मीद थी कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बड़ा धमाका करेंगे। इंग्लैंड में जरूर वह फ्लॉप रहे, मगर जिम्बाब्वे पहुंचते ही उन्होंने कहर ढहा दिया। हर किसी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े।
ब्लेसिंग मुजरबानी के पहले ओवर में वह शांत रहे, मगर पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने गर्दा ही उड़ा दिया। दूसरे ओवर में भारत ने कुल 20 रन बटौरे। इसके बाद वैभव नहीं रुके और लगातार आक्रामक शॉट्स खेलते हुए तूफानी फिफ्टी लगाई।
हालांकि वह प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके। उनकी जगह यह अवॉर्ड तेज गेंदबाज मयंक यादव को मिला, जो लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।
कैसे मयंक यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच के हकदार?
लगभग दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे मयंक यादव ने पहली गेंद से ही मैच की टोन सेट कर दी थी। उन्होंने मैच की पहली बॉल पर ब्रायन बेनेट का विकेट लिया। मयंक यादव के मात्र चौथे टी20 में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया हो। इस ओवर से उन्होंने 6 ही रन दिए। अपने दूसरे ओवर में भी मयंक ने रफ्तार बनाई रखी और 3 रन देकर मेजबानों पर दबाव बनाया। इसका फल उन्हें तीसरे ओवर में मिला, जब उन्होंने डायोन मायर्स के रूप में दूसरा विकेट चटकाया।
पावरप्ले में मयंक यादव ने कुल तीन ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर उन्होंने 2 विकेट चयकाए। पहले 6 ओवर में ही उन्होंने जिम्बाब्वे पर ऐसा दबाव बना दिया था, जिससे वह पूरे मैच के दौरान उभर नहीं पाई। यही वजह है कि मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।
मयंक यादव ने अपनी कमाल की गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों के लिए काम आसान बना दिया था, जिसका फायदा वैभव सूर्यवंशी ने बखूबी उठाया।
मयंक यादव को उनकी इसी घातक गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। और वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचकर भी इससे वंचित रह गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.