भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी हैं. आज उनकी पॉपुलैरिटी केवल बिहार में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और दुनियाभर में भी है. एक समय था जब खेसारी दिल्ली को ओखला में लिट्टी चोखा बेचते थे लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक हैं. ऐसे में हाल ही में एक्टर ने अपनी लाइफ के लकी चार्म के बारे में बताया है और कहा कि कैसे वो लौंडा बनकर रातों रात हिट हो गए थे.
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने हाल ही में जिंगाबाद के पॉडकास्ट में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में काफी कुछ शेयर किया था. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने लिट्टी चोखा की दुकान लगाकर भी तीन एल्बम निकाले थे और फिर वो फ्लॉप हो गए. लेकिन फिर भी अभिनेता ने कभी हार नहीं मानी.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! ‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
दिन में चना और रात में चौकीदार करते थे खेसारी के पिता
खेसारी लाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल और मुश्किल दिन देखे हैं. आलम ये था कि उनके पिता अकेले ही घरवालों का पालन-पोषण करते थे. अभिनेता बताते हैं कि उनके पिता दिन में चना बेचते थे और रात में चौकीदारी किया करते थे और उन्हीं पैसों से ही उनका घर चलता था. एक्टर ने बताया कि जब वो थोड़े बड़े हुए तो उन्होंने भी पिता का हाथ बटाने के लिए दूध बेचा और भी कई काम किए.
कौन है खेसारी लाल का लकी चार्म?
खेसारी ने इस बातचीत में अपने स्ट्रगल को लेकर बताया, ‘मैंने लिट्टी चोखा बेचते हुए दो एल्बम गाए, जिसके लिए पिता ने 11000 रुपये दिए थे. लेकिन वो दोनों ही फ्लॉप हो गए. फिर जब मैंने तीसरी गाया तो वो थोड़ा बहुत चला. फिर 2008 में मेरे बेटी हुई और फिर एक कैसेट गाया चूसता देवरा… ये देवर भाभी के ऊपर था. इसमें मैं लड़की बना था. इसे खुद गाया और लड़की बनकर परफॉर्म भी किया, जिसके बाद वो गाना रातों रात हिट हो गया और इतना बड़ा कि इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.’
यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
खेसारी लाल की बेटा और बेटा
गौरतलब है कि खेसारी की बेटी कृति के जन्म के बाद उनकी किस्मत ही पलट गई और अभिनेता की लाइफ से स्ट्रगल खत्म हो गया. वो उन्हें लकी चार्म मानते हैं. कृति अब बड़ी हो गई हैं और वो भी भोजपुरी फिल्म में काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ में काम किया था. वहीं, खेसारी का एक बेटा भी है, जो फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आया था.
खेसारी लाल का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर खेसारी लाल यादव के स्ट्रगल के बारे में बात की जाए तो एक्टर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘मेहरबान’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसमें एक्टर का डैशिंग लुक देखने के लिए मिला था. इसके साथ ही उनका हर दूसरे दिन कोई ना कोई म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया जाता है. हाल ही में उनका गाना ‘दरद हो जाला’ रिलीज किया गया था, जिसमें उनकी और कोमल सिंह की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.