महाकुंभ 2025 से रातों रात वायरल होने वाली मोनालिसा एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इसके पीछे की वजह है उनकी शादी.दरअसल, मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर बॉयफ्रेंड फरमान खान संग तिरुवनंतपुरम के एक लोकल मंदिर में शादी कर दी. ऐसे में फैंस फरमान खान के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि फरमान खान कौन हैं.
वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान खान एक एक्टर और मॉडल हैं जो महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. फरमान रीजनल फिल्मों में काम करते हैं, इसके साथ ही कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए हैं.रिपोर्ट के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले मोनालिसा की फेसबुक के जरिए फरमान से बातचीत शुरू हुई थी.
परिवार था इनकी शादी के खिलाफ
फिर धीरे-धीरे दोस्ती हुई और रिश्ता आगे बढ़ गया.रिपोर्ट के अनुसार दोनों के परिवार वाले अलग-अलग धर्मों से होने की वजह से इस रिश्ते के खिलाफ थे. मोनालिसा के पिता तो बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि मोनालिसा और फरमान की शादी हो.
ऐसे में वो मोनालिसा की शादी कहीं और फिक्स कर रहे थे.फरमान ने शादी के बाद मीडिया से बाद करते हुए बताया कि मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था. लेकिन, उन्होंने पहले तो इस रिश्ते के लिए मना कर दिया.लेकिन, बाद में मोनालिसा ने उन्हें मना लिया.
फिर दोनों के बीच का कनेक्शन और मजबूत हुआ. उसके बाद दोनों ने केरल के मंदिर में शादी कर ली. मीडिया से बात करते हुए दोनों ने बताया कि केरल उन्हें बेहद पसंद आया. क्योंकि, वहां के लोग काफी ज्यादा सपोर्टिव हैं. अब शादी के बाद भी दोनों वहीं रहने की प्लानिंग कर रहे हैं.
मालूम हो मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर से ताल्लुक रखती हैं. वो 2025 में प्रयागराज महाकुंभ मेले में रूद्राक्ष की माला बेचने के लिए पहुंची थीं. उसके बाद उनकी नीली आंखों का जादू लोगों पर ऐसा चला कि वो देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गईं.
ये भी पढ़ें:-मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.