दाल प्रोटीन, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्वों का सोर्स होती है। लेकिन ये समझना भी जरूरी है कि हर दाल बराबर नहीं होती है। आपकी सेहत के लिए कौन सी दाल ज्यादा फायदेमंद है, ये समझने में डॉक्टर की बताई ये गाइड आपकी मदद करेगी।
पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम हो तो खाएं ये दाल
डॉ पूजा कहती हैं कि अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो आपके लिए पीली मूंग दाल सबसे बेहतर है। ये धुली हुई और छिलका उतरी हुई होती है, साथ ही गट के लिए ब्रेकडाउन में सबसे आसान होती है। अगर आपको खाने के बाद भारीपन महसूस होता है तो ये दाल आपके लिए बेस्ट है।
इस दाल में है सबसे ज्यादा प्रोटीन
अगर आप प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए दाल खा रहे हैं, तो मसूर दाल आपके लिए बेस्ट है। डॉक्टर कहती हैं कि 100 ग्राम मसूर दाल में आपको आराम से 24 ग्राम के करीब प्रोटीन मिल जाता है। ये पचाने में भी आसान होती है और फटाफट पक भी जाती है। अगर आपको खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो भी मसूर दाल अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
डायबिटीज वालों के लिए बेस्ट है ये दाल
डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपको डायबिटीज या इन्सुलिन रेसिस्टेंट की समस्या है तो चना दाल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 8 है, जो दुनियाभर के सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स में से एक है। सिंपल शब्दों में कहें तो चना दाल खाने से शुगर लेवल ना के बराबर ही बढ़ता है।
ज्यादा फाइबर चाहिए? ये वाली दाल खाएं
अगर आपको फाइबर रिच दाल खानी है, तो साबुत हरी मूंग दाल एक अच्छा ऑप्शन है। डॉक्टर कहती हैं कि ये फाइबर से भरपूर भी है, साथ ही उड़द दाल की तरह पेट पर भारी भी नहीं पड़ती।
कोई भी दाल बनाते हुए ये 3 काम जरूर करें
डॉक्टर कहती हैं कि आप कोई भी दाल बना रहे हों ये तीन बातें आपको जरूर करनी चाहिए।
- दाल बनाने से पहले 6-8 घंटे के भिगोकर रखें। इससे दाल में मौजूद पैक्टीन और फाइटिक एसिड ब्रेकडाउन होते हैं, जिससे पेट में ब्लोटिंग की शिकायत नहीं होती और दाल का पोषण भी बरकरार रहता है।
- दाल को प्रेशर कुकर में पूरी तरह पकाएं। अधपकी दाल खाने से पेट में भयंकर गैस बन सकती है।
- दाल में थोड़ी सी हींग और अदरक का तड़का जरूर लगाएं। ये गट को शांत करने का काम करते हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.