जिम जाते हैं और वहां रखी मशीनों को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी आपके वेट लॉस को फास्ट करेगी तो फिटनेस एक्सपर्ट से समझें रैंकिंग के हिसाब से कौन सी मशीन आपके वजन घटाने की स्पीड को बढ़ा सकती है।
एयर बाइक मशीन
एयर बाइक या असॉल्ट बाइक भी बोलते हैं। इसमे हाथ की पकड़ के साथ पैडल आगे-पीछे किया जाता है। ये मशीन कॉर्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए होती है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि ये मशीन बिगिनर्स के लिए सही नहीं और हाई इटेंसिटी वर्कआउट के लिए ठीक होती है। जिन लोगों को लांग टाइम तक कॉर्डियो करना होता है या जो हार्ट के पेशेंट हैं उनके लिए एयर बाइक मशीन ठीक नहीं। तो वेट लॉस के लिए ये मशीन पांचवें नंबर पर है क्योंकि बिगिनर्स वेट लॉस के लिए ज्यादा इस मशीन को नहीं यूज कर सकते।
रोइंग मशीन (Rowing machine)
ये मशीन फुल बॉडी वर्कआउट के लिए अच्छी है और इसे चौथे नंबर पर रखा जा सकता है। लेकिन इसे चलाते वक्त अगर आप सही तरीका इस्तेमाल नहीं करते तो इससे कमर के निचले हिस्से में चोट लगने या दर्द का डर रहता है। सही टेक्निक का इस्तेमाल करके रोइंग मशीन यूज किया जाए तो ये कॉर्डियो करने के लिए अच्छी मशीन है और वेट लॉस को आसान बनाती है। चूंकि आप इसमे लंबे टाइम तक लगाकार वर्कआउट कर सकते हैं।
स्टेशनरी बाइक
नॉर्मल साइकिल जैसी दिखने वाली मशीन जिसे एक्सरसाइकिल भी बोलते हैं। काफी सारे लोग घर में रखते हैं। ये कॉर्डियो एक्सरसाइज करने के लिए तीसरे नंबर है, जो लोग बिगिनर हैं और धीरे-धीरे कॉर्डियो करना चाहते हैं। वहीं इस मशीन पर पूरा कंट्रोल होता है और लोअर बॉडी का अच्छा वर्कआउट इससे हो जाता है लेकिन इसमे फुल बॉडी मसल्स इन्वॉल्व नहीं होती। इसलिए पूरी तरह से वेट लॉस में मदद नहीं करती।
एलिप्टिकल मशीन
वेट लॉस के लिए एलिप्टिकल मशीन सेकेंड नंबर पर है। इस मशीन की मदद से बिना घुटनों पर प्रेशर डाले कॉर्डियोवस्कुलर वर्कआउट किया जा सकता है। अगर इसके हैंडल को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो पैरों के साथ अपर बॉडी की मसल्स भी इन्वॉल्व होती हैं और वर्कआउट होता है। ये मशीन ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए अच्छी हैं जिन्हें दौड़ने या ज्यादा चलने से घुटनों पर और पैरों पर वजन पड़ता है और ये मशीन कंसिस्टेंसी में लगातार यूज कर सकते हैं, जिससे वेट लॉस आसान हो जाता है।
ट्रेडमिल
कॉर्डियो एक्सरसाइज करने और वेट लॉस करने के लिए सबसे बेस्ट और पहले नंबर पर ट्रेडमिल मशीन है। इस मशीन पर आप वॉकिंग, रनिंग कुछ भी कर सकते हैं। वहीं अगर इस पर इनक्लाइन मोड पर करके वॉक किया जाए तो वेट लॉस और भी ज्यादा तेज हो जाता है। चूंकि वॉक करना सबसे आसान और बेस्ट कॉर्डियो एक्सरसाइज मानी जाती है इसलिए ट्रेडमिल वेट लॉस करने, हार्ट को हेल्दी रखने दोनों के लिए बेस्ट है।
तो अगर आप वेट लॉस के लिए सबसे इफेक्टिव मशीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये पहले नंबर पर ट्रेडमिल है जो आपको फिट रखने में मदद करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.