कब तक मिलेगा एरियर?
मान लेते अगर रिपोर्ट 18 महीने के अंदर जमा कर भी दी जाती है, तो भी इसे लागू करने में ज्यादा वक्त लग सकता है. हालांकि, जब भी सरकार सिफारिशों को मंजूरी देगी, तो एरियर 1 जनवरी, 2026 से कैलकुलेट होने की संभावना है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, GenZCFO के फाउंडर CA मनीष मिश्रा ने बताया, “एरियर 1 जनवरी 2026 से कैलकुलेट होने की संभावना है, जो 7वें पे कमीशन की आखिरी तारीख तय की गई है, भले ही पेमेंट कमीशन की सिफारिशें मंज़ूर होने के बाद ही किया जाए.”
कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
आठवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी इस बारे में भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. छठे वेतन आयोग में लगभग 40 परसेंट की औसत बढ़ोतरी हुई थी. 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 का एक समान फिटमेंट फैक्टर तय किया गया और सैलरी में औसत 20–35 परसेंट की बढ़ोतरी हुई. 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में 20 से 35 परसेंट तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के हिसाब से न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये से बढ़कर करीब 30 से 32 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं, अगर 3.25 फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया, तो यही 18 हजार की सैलरी बढ़कर 58,500 रुपये तक पहुंच जाएगी. ज्यादातर कर्मचारी प्रतिनिधि 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.