WhatsApp ने अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए Passkeys और Two-Step Verification में बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के मुताबिक, 1 अरब से ज्यादा यूजर्स Passkey का इस्तेमाल कर रहे हैं।
खास बात यह है कि अगर कोई यूजर Android और iOS दोनों डिवाइस इस्तेमाल करता है, तो अब वह अपने WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey भी जोड़ सकता है। इसे सेट करने के लिए WhatsApp में Settings > Account > Passkeys पर जाना होगा।
अब 6 अंकों के PIN की जगह मजबूत Password
WhatsApp ने Two-step verification को भी अपग्रेड किया है। पहले इसमें छह अंकों का PIN इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसे एक फुल पासवर्ड में बदला जा रहा है। यूजर अब ज्यादा लंबा पासवर्ड सेट कर सकता है, जिसमें लेटर्स, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर्स शामिल किए जा सकते हैं। इससे कमजोर PIN को गेस करके अकाउंट पर कब्जा करने की कोशिशों के खिलाफ एक्सट्रा सुरक्षा मिल सकती है।
साथ ही WhatsApp ने यूजर्स को कमजोर और आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पासवर्ड से बचने की सलाह भी दी है।
अनजान कॉल आने पर मिलेगी ज्यादा जानकारी
WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को लेकर भी एक काम का बदलाव किया है। अब किसी ऐसे व्यक्ति की कॉल आने पर, जिसका नंबर आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, WhatsApp ज्यादा कॉन्टेक्स्ट दिखाएगा। उदाहरण के तौर पर, यूजर को यह जानकारी मिल सकती है कि कॉल करने वाला नंबर किसी दूसरे देश का है या नहीं और क्या उस व्यक्ति के साथ कोई कॉमन ग्रुप है। इससे कॉल रिसीव करने से पहले यूजर को यह तय करने में मदद मिल सकती है कि कॉल भरोसेमंद है या नहीं।
WhatsApp का कहना है कि स्कैमर्स अक्सर जल्दबाजी और दबाव की स्थिति पैदा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कॉल उठाने से पहले अतिरिक्त जानकारी मिलने से यूजर के पास फैसला लेने के लिए थोड़ा ज्यादा समय होगा। इस फीचर्स का फायदा सभी यूजर्स को अगले कुछ सप्ताह में मिलने लगेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.