WhatsApp Android यूजर्स के लिए Meta AI से जुड़ा नया फोटो एक्सपेंशन फीचर टेस्ट कर रहा है। इसकी मदद से तस्वीर को क्रॉप किए बिना उसका फ्रेम बढ़ाकर 9:16 फुल-स्क्रीन फॉर्मेट में फिट किया जा सकेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.33.2 में देखा गया है। इसे ऐप के ड्रॉइंग एडिटर में शामिल किया जा सकता है। यूजर्स को फोटो एडिट करते समय फिल्टर्स सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करने पर फोटो एक्सपैंड करने का ऑप्शन मिल सकता है।
Meta AI बढ़ाएगा फोटो का फ्रेम
फीचर की सबसे खास बात इसका AI इस्तेमाल करना है। जब यूजर फोटो को एक्सपैंड करने का विकल्प चुनेगा, तो Meta AI तस्वीर का विश्लेषण करके उसके किनारों पर अतिरिक्त विजुअल कंटेंट तैयार कर सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी फोटो का फ्रेम छोटा या लैंडस्केप है और उसे 9:16 वर्टिकल स्क्रीन में इस्तेमाल करना है, तो मौजूदा तस्वीर को काटने के बजाय AI उसके आसपास का हिस्सा जेनरेट कर सकता है। इससे मेन ऑब्जेक्ट को क्रॉप करने की जरूरत कम हो जाएगी।
यूजर को तैयार की गई तस्वीर पसंद ना आने पर इस प्रक्रिया को दोबारा इस्तेमाल करने का विकल्प भी मिल सकता है। यानी AI से बनाए गए एक्सपैंशन को जरूरत के मुताबिक फिर से जनरेट किया जा सकेगा।
WhatsApp Status के लिए आएगा काम
फीचर का सबसे बड़ा फायदा WhatsApp Status में दिखाई दे सकता है। Status के लिए 9:16 फॉर्मेट फुल-स्क्रीन वर्टिकल कंटेंट के लिए इस्तेमाल होता है। अगर यूजर कोई स्क्वायर या लैंडस्केप फोटो Status पर लगाता है, तो कई बार ऊपर-नीचे खाली जगह दिखाई देती है या फोटो को फिट करने के लिए उसका कुछ हिस्सा क्रॉप करना पड़ता है।
AI फोटो एक्सपेंशन इस समस्या को दूसरे तरीके से हल कर सकता है। तस्वीर को काटने के बजाय यह उसके आसपास का हिस्सा बढ़ाने की कोशिश करेगा, जिससे पूरी स्क्रीन पर फोटो को बेहतर तरीके से दिखाया जा सकेगा।
Chats में भी मिल सकता है फीचर
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोटो एक्सपेंशन टूल सिर्फ Status तक सीमित नहीं रह सकता। इसे WhatsApp Chats में फोटो शेयर करते समय भी इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। हालांकि, Status और Chats में इसका रोलआउट एक साथ होगा या अलग-अलग चरणों में, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
फिलहाल यह फीचर डिवेलपमेंट फेज में है और सामान्य WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp इसे भविष्य के अपडेट में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर सकता है। ऐसे में अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह फीचर सभी Android यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.