WhatsApp के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप आईफोन यूजर्स के लिए नया Bubble डिजाइन लेकर आया है, जिसमें मैसेज बबल्स के कोने और ज्यादा कर्ड कर दिया गया है।
वॉट्सऐप मैसेज बबल्स और गोल हो गए हैं
वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, नए डिजाइन वाले मैसेज बबल्स के कोने ज्यादा सॉफ्ट और आकार ज्यादा गोल है, जो मौजूदा इंटरफेस से अलग है। ये अपडेटेड बबल्स ऐप्पल के Messages ऐप के विजुअल स्टाइल जैसे दिखते हैं।
हालांकि, बदलाव केवल लुक्स में है और इससे यूजर्स के मैसेज भेजने, पाने या उनका जवाब देने के तरीके में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौजूदा चैट फंक्शन, जैसे कि रिएक्शन, रिप्लाई और मैसेज फॉरवर्डिंग, सामान्य रूप से वैसे ही काम करते रहेंगे, जैसे अभी कर रहे हैं। यानी बदल केवल डिजाइन लेवल पर देखने को मिलेगा।
नए मैसेज बबल कैसे दिखते हैं
ऊपर दी गई इमेज में दोनों डिजाइन (नया और पुराना) अगल-बगल देखें जा सकते हैं। आप लेफ्ट साइज पुराना डिजाइन और राइज साइड नया डिजाइन देख सकते हैं। इस इमेज से आप तुरंत इन दोनों डिजाइनों के बीच का फर्क देख सकते हैं। मौजूदा बबल के कोने थोड़े गोल हैं, लेकिन उनकी आउटलाइन काफी साफ और व्यवस्थित है। इसके उलट, नए बबल में इसे और आगे ले जाया गया है और उनके कोने काफी ज्यादा गोल कर दिया गया है। जिससे यह iMessage में इस्तेमाल होने वाले बबल स्टाइल जैसा दिखता है, जिससे कई iPhone यूजर्स पहले से ही वाकिफ हैं। इसके अलावा, यह चैट इंटरफेस के लिए हाल ही में आए ‘लिक्विड ग्लास’ अपडेट के साथ भी पूरी तरह मेल खाता है।
फोटो और वीडियो के बबल बॉर्डर हट गए हैं
नए अपडेट में वॉट्सऐप पर आए फोटो, वीडियो को दिखाने का अंदाज भी बदल गया है। ऊपर दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि तस्वीरें, वीडियो और जीआईएफ अब बिना बॉर्डर के दिखाई देंगे। बॉर्डर हटाने से मीडिया को ज्यादा जगह मिलती है और यह टेक्स्ट मैसेज से लुक के मामले में अलग हो जाता है। मैसेज के टाइप के आधार पर कैप्शन और अन्य जानकारी शेयर किए गए कंटेंट के नीचे दिखाई देती रह सकती है। ऐसा लगता है कि इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य शेयर की गई तस्वीर या वीडियो पर अधिक जोर देते हुए बातचीत को साफ-सुथरा दिखाना है। यह भी कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप धीरे-धीरे अपने iPhone इंटरफेस को ऐप्पल की लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज जैसा दिखाने के लिए अपडेट कर रहा है।
WhatsApp बबल डिजाइन को क्यों अपडेट कर रहा है?
iOS के लिए वॉट्सऐप पर मौजूदा बबल डिजाइन में पिछले कुछ सालों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। वॉट्सऐप ने पहले भी कई चैट थीम पेश की हैं, लेकिन बबल डिजाइन कभी नहीं बदला। जैसे-जैसे अन्य मैसेजिंग ऐप्स ने अपना इंटरफेस अपडेट किया, तुलनात्मक रूप से वॉट्सऐप पर चैट स्क्रीन थोड़ी पुरानी लगने लगी। राउंडर बबल और फ्रेमलेस मीडिया छोटे बदलाव हैं, लेकिन आखिरकार वे चैट स्क्रीन को और अधिक बेहतर महसूस कराते हैं। परिणामस्वरूप, नया डिजाइन चैट इंटरफेस को और ज्यादा मॉडर्न बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.