WhatsApp ने Web Calling समेत कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स बिना Desktop App डाउनलोड किए ब्राउजर से Audio और Video Call कर सकेंगे। इसमें कई खास फीचर्स अलग से दिए गए हैं।
WhatsApp Web से सीधे कर सकेंगे Call
WhatsApp Web पर आने वाला सबसे बड़ा अपडेट Web Calling है। इसके जरिए यूजर्स सीधे अपने ब्राउजर से One-to-One और Group Audio या Video Calls कर सकेंगे। यानी अगर किसी कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Desktop ऐप इंस्टॉल करने की परमिशन नहीं है, तब भी ब्राउजर के जरिए कॉल की जा सकेगी।
कॉलिंग के दौरान यूजर्स को Screen Sharing और Emoji Reactions जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा WhatsApp Web पर एक Dedicated Calls Tab भी दिया गया है, जहां Recent Calls, Favourite Contacts और Call History को देखा जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक, Web Calls पर किसी तरह की Time Limit नहीं होगी और यह फीचर इस्तेमाल करने के लिए कोई एक्सट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी। WhatsApp ने यह भी कहा है कि Web Calls End-to-End Encryption से सेफ रहेंगी।
Call Transfer से एक डिवाइस से दूसरे पर शिफ्ट होगी कॉल
WhatsApp ने Call Transfer नाम का एक नया फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स चल रही कॉल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आपने मोबाइल फोन से WhatsApp Call शुरू की है और बाद में ऑफिस या घर पहुंचकर लैपटॉप पर कॉल जारी रखना चाहते हैं, तो Call Transfer की मदद से ऐसा किया जा सकेगा।
फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो दिनभर स्मार्टफोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसे कई डिवाइस पर WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं।
Waiting Room से ग्रुप कॉल पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
WhatsApp ने ग्रुप कॉल को मैनेज करने के लिए Waiting Room फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए कॉल होस्ट यह तय कर सकेगा कि कॉल में कौन शामिल हो। जब कोई यूजर WhatsApp Call Link बनाता है, तो वह ‘Require approval to join’ विकल्प को चुन सकता है। इसके बाद Call Link के जरिए जुड़ने वाले पार्टिसिपेंट्स सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे, बल्कि एक Virtual Waiting Room में जाएंगे। होस्ट की परमिशन मिलने के बाद ही वे कॉल का हिस्सा बन पाएंगे।
QuickHD से कॉल शुरू होते ही बेहतर वीडियो क्वालिटी
WhatsApp ने Video Calling की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए QuickHD फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए वीडियो कॉल शुरू होने के शुरुआती कुछ सेकंड में ही HD Video उपलब्ध कराने पर फोकस किया गया है। इससे यूजर्स को वीडियो क्वॉलिटी बेहतर होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बातचीत की शुरुआत से ही ज्यादा क्लियर वीडियो एक्सपीरियंस मिल सकता है।
नए अपडेट में Noise Suppression फीचर भी शामिल है। यह फीचर कॉल के दौरान आसपास मौजूद अनचाहे शोर को कम करने में मदद करेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.