बच्चों को टिफिन में क्या दिया जाए, पैरेंट्स की सबसे बड़ी चुनौती यही होती है। ढेरों ऑप्शन हैं, लेकिन बच्चे के लिए हेल्दी क्या है, ये समझ नहीं आता। तो चलिए डायटिशियन से जानते हैं, क्या है बच्चे के लिए बेस्ट लंच ऑप्शन।
आलू पराठा हो सकता है अच्छा टिफिन ऑप्शन
आलू पराठा बच्चों के बीच काफी पसंद किया जाता है और सही तरीके से बनाया जाए तो यह एक अच्छा टिफिन ऑप्शन हो सकता है। डायटिशियन ने इसे 8 से 9/10 की रेटिंग दी है। अगर बच्चा ओवरवेट है, तो पराठे में पनीर एड किया जा सकता है। वहीं, अंडरवेट बच्चे के लिए आलू का पराठा एक अच्छा विकल्प बताया गया है। यानी पराठे को बच्चे की जरूरत के हिसाब से थोड़ा बदलकर टिफिन में दिया जा सकता है।
ब्रेड-जैम को रखें दूर
ब्रेड-जैम बच्चों को स्वाद में पसंद आ सकता है, लेकिन टिफिन के लिए इसे अच्छा ऑप्शन नहीं माना गया है। डायटिशियन ने इसे 10 में सिर्फ 1 या 2 की रेटिंग दी है। इसलिए कोशिश करें कि ब्रेड-जैम को बच्चे के रेगुलर टिफिन का हिस्सा न बनाएं और इसकी जगह ज्यादा बेहतर विकल्प चुनें।
सैंडविच ठीक है, लेकिन रोज नहीं
सैंडविच को डायटिशियन ने 5/10 रेट किया है। इसका मतलब यह पूरी तरह खराब ऑप्शन नहीं है, लेकिन इसे टिफिन में बार-बार देना सही नहीं है। अगर आप सैंडविच बना रहे हैं, तो इसे थोड़ा हेल्दी और बेहतर तरीके से तैयार करें। इससे बच्चे को खाने में भी मजा आएगा और टिफिन में कुछ अलग भी मिलेगा। बस ध्यान रखें कि इसे रोज का टिफिन ना बनाएं।
पोहा में प्रोटीन जोड़कर बनाएं बेहतर
पोहा बच्चों के टिफिन के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। डायटिशियन ने इसे 8 की रेटिंग दी है। हालांकि इसे और बेहतर बनाने के लिए इसमें प्रोटीन का सोर्स जोड़ा जा सकता है। पोहे में पीनट्स या पनीर एड करके इसे तैयार किया जा सकता है। इस तरह बच्चे को स्वाद के साथ टिफिन में ज्यादा बेहतर कॉम्बिनेशन मिल सकता है।
मैगी को टिफिन में देने से बचें
बच्चों को मैगी पसंद होती है और इसे बनाना भी आसान है, लेकिन टिफिन के लिए इसे हेल्दी ऑप्शन नहीं माना गया है। डायटिशियन ने इसे 0/10 की रेटिंग दी है। इसलिए कोशिश करें कि मैगी को बच्चे के टिफिन में न दें। सुबह जल्दी में कुछ आसान बनाना हो, तब भी टिफिन के लिए दूसरे ऑप्शन चुनना बेहतर रहेगा।
चिप्स और बिस्किट्स टिफिन का हिस्सा न बनाएं
चिप्स और बिस्किट्स को बच्चों के टिफिन में देने से बचना चाहिए। इन्हें हेल्दी टिफिन ऑप्शन नहीं माना गया है। डाइटिशियन ने इस रेटिंग लिस्ट से बाहर ही रख दिया है। बच्चा इन्हें आसानी से खा लेता है, इसलिए पैरेंट्स को भी लगता है कि टिफिन जल्दी खत्म हो गया। लेकिन टिफिन में ऐसी चीजों की जगह हेल्थी खाना देना ज्यादा सही रहेगा।
फ्रूट्स और सलाद को लेकर ध्यान रखें
फ्रूट्स और सलाद को आम तौर पर हेल्दी माना जाता है, लेकिन डायटिशियन ने इन्हें टिफिन के लिए सिर्फ 2/10 की रेटिंग दी है। अगर इन्हें सुबह से काटकर टिफिन में रखा जाता है, तो यह हेल्थ के लिए सही नहीं रहते। इसलिए सिर्फ फ्रूट्स और सलाद को टिफिन का पूरा ऑप्शन मानने के बजाय इन्हें देने के तरीके पर भी ध्यान देना जरूरी है।
पेस्ट्री और डोनट्स से बनाएं दूरी
पेस्ट्री और डोनट्स बच्चों को खाने में काफी पसंद आ सकते हैं, लेकिन इन्हें टिफिन के लिए अच्छा विकल्प नहीं माना गया है। डायटीशियन ने इसे सिर्फ 1/10 की रेटिंग दी है। इसलिए ऐसी चीजों को बच्चे के रोज के टिफिन में शामिल करने से बचें।
सब्जी-पराठा है सबसे अच्छे ऑप्शंस में से एक
सब्जी-पराठे को 9/10 की रेटिंग दी गई है, यानी यह बच्चों के टिफिन के लिए अच्छे विकल्पों में शामिल है। इसमें अलग-अलग सब्जियों को शामिल कर के इसे बनाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि हर दिन सिर्फ आलू या भिंडी की सब्जी के साथ ही पराठा ना दें। कोशिश करें कि टिफिन में अलग-अलग सब्जियां शामिल हों। आप चाहें तो सब्जियों को सीधे पराठे के आटे में मिलाकर भी बना सकते हैं, जिससे बच्चे के लिए इसे खाना आसान हो जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.