प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन भारतीय समाज में शादी की सही उम्र बताई जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर शादीशुदा जोड़ों के बीच कितनी उम्र का अंतर हो कि मैरिड लाइफ खुशहाल बीते, जानें जवाब…
क्या कहती है रिसर्च
इस बारे में रिसर्च कहती है कि पार्टनर के बीच 5-7 साल की उम्र का फासला स्वीकार है। अगर उम्र में ज्यादा अंतर होगा तो शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं आ सकती है क्योंकि दोनों के सोचने का तरीका काफी अलग होता है। स्टडी बताती हैं कि शादियां तभी चलती हैं जब दोनों पार्टनर की पसंद और शौक एक जैसे हों। जैसे हॉबी, मूवी, ट्रैवल, खाना-पीना ये शौक अगर एक जैसे होंगे तो कपल के बीच बॉन्डिंग बेहतर होती है। लेकिन रिश्ते में केवल इतनी ही समझदारी और आपसी तालमेल काफी नहीं होता और भी कई बातें हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए जिम्मेदार होती है।
25 साल से छोटी उम्र के लड़कों से शादी करना सही या गलत
वहीं रिसर्च ये भी कहती है कि शादी के लिए लड़कों की उम्र 25 साल से कम ठीक नहीं क्योंकि इस उम्र तक के लड़कों में जिम्मेदारियों को संभालने की कमी होती है। वहीं लड़कियां ज्यादा जल्दी मेच्योर हो जाती है और 21 साल की लड़की भी पार्टनर के साथ पूरी तरह से शादी की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार होती है।
तो कितना उम्र का फासला सही है
वैसे तो प्यार उम्र देखकर नहीं होता लेकिन स्टडी के मुताबिक हैप्पी और लंबे समय तक चलने वाली मैरिज में एज गैप जीरो से तीन साल तक का है। वहीं जिन कपल में उम्र का अंतर ज्यादा था करीब 6 से 10 साल का तो वहां पर शादीशुदा रिश्ते में संतुष्टि कम थी। जिस रिश्ते में जीरो से तीन साल का गैप था और पुरुष की उम्र ज्यादा थी उनमे ज्यादा संतुष्टि थी। वहीं सात साल उम्र का फासले वाले कपल्स में ज्यादा दूरी देखने को मिली। इसका कारण मिसमैच लाइफ का स्टेज था। भले ही कम उम्र की बीवी के साथ कुछ समय सब सही चले लेकिन जल्दी ही उनमे असंतुष्टि का भाव आ जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.