वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर 15 साल की उम्र में खूब नाम कमाया है, मगर टीम इंडिया लॉन्ग टर्म में उनसे बॉलिंग में भी कुछ ना कुछ चाहती है। कोच ने उनके फ्यूचर प्लान को लेकर बात की है।
‘वैभव सूर्यवंशी की बॉलिंग पर करेंगे फोकस’
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि सबसे पहले, उसकी बैटिंग पर फोकस करना चाहिए। वह शानदार रहा है और मुझे खुशी है कि उसने अच्छा किया है। यह उसके लिए एक अच्छा मौका है। उसने यहां U19 वर्ल्ड कप फाइनल में अच्छा परफॉर्म किया था। कल भी उसका परफॉर्मेंस अच्छा था।”
भारत के पूर्व स्पिनर ने यह भी बताया कि सूर्यवंशी की बॉलिंग लॉन्ग-टर्म प्लान का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “वैभव अपनी बैटिंग को लेकर बहुत कम्फर्टेबल रहा है। जब भी हमें उसकी बॉलिंग में समय मिलेगा, मैं CoE में उसके साथ काम करूंगा। जब भी हम उसे अच्छी बॉलिंग करते हुए देखेंगे, हम निश्चित रूप से और जल्दी से उस पर फोकस करेंगे।”
वैभव सूर्यवंशी के अलावा इन पर भी नजरें
जब जोशी से पूछा गया कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी को भविष्य में कामचलाऊ गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है तो उन्होंने कहा, ”तीनों अच्छे गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं। अभिषेक ने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। कोच हमेशा चाहते हैं कि वह हर बार और बेहतर हों। हर्ष दुबे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ”
उन्होंने कहा, ”तिलक वर्मा भी हमारे लिए एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प हैं। हम उनसे इस बात पर चर्चा करते हैं कि ज्यादा रन नहीं दें और अधिक डॉट गेंदें डालें। ”
सूर्यांश शेडगे से हैं उम्मीदें
जोशी ने कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे प्रतिभाशाली हैं और उन्हें टीम में अपनी जगह मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा, ”सूर्यांश भारतीय टीम में अपनी जगह बना रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी जगह बनाई है। शिवम दुबे ने भी बनाई है। सूर्यांश उभरती हुई प्रतिभा हैं और हमें उनके साथ निरंतर बने रहना होगा। ”
इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज 25 जुलाई को खेला जाना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.