आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक वक्त पर एक दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन फिर अलग होने के बाद जब हिमांशी एक पॉडकास्ट पर आईं, तो उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताईं जिसने लोगों के होश उड़ा दिए।
हिमांशी और आसिम की पहली मुलाकात
पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और मॉडल आसिम रियाज की पहली मुलाकात साल 2019 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 में हुई थी। आसिम को हिमांशी से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। तब हिमांशी किसी और के साथ 9 साल पुराने रिश्ते में थीं। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब हिमांशी शो से एविक्ट हुईं और कुछ वक्त बाद उनका पुराने पार्टनर के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके कुछ वक्त वह दोबारा शो में दाखिल हुईं और आसिम के प्रति अपने इमोशन्स उनके आगे जाहिर किए।
कैसे हुआ आसिम-हिमांशी का ब्रेकअप?
करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 6 दिसंबर 2023 को दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। उस वक्त तो दोनों ने मैच्योरिटी दिखाते हुए कहा था कि वो अपनी अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के चलते अपने प्यार को सैक्रिफाइस कर रहे हैं, लेकिन बाद में अलग ही चीजें सामने आने शुरू हो गईं। यहीं से दोनों के रिश्ते का एक ऐसा डार्क साइड सामने आना शुरू हुआ, जिसने लोगों को पूरी तरह हैरत में डाल दिया। खुलासों के इस सिलसिले की शुरुआत साल 2026 में एक पॉडकास्ट में हुई।
कहानी में कैसे आया धर्म वाला एंगल?
बात अगस्त 2026 की है जब हिमांशी खुराना बिग बॉस फेम एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। यहां अपने स्ट्रगल और अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए हिमांशी ने बताया कि रिश्ते के दौरान उन पर इस्लाम अपनाने और अपने पार्टनर के धर्म को समझने और स्वीकार करने का इमोशनल प्रेशर था। हिमांशी ने बताया कि उन्हें कहा गया कि वह फ्यूचर में अपनी पूजा-पाठ या हिंदू धार्मिक प्रथाओं को जारी नहीं रख पाएंगी। उनसे यह तक पूछा गया था कि मौत के बाद उन्हें ‘जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा’?
भगवान को धोखा देने का हुआ अहसास
हिमांशी खुराना ने बताया कि इस दौरान उन्हें डीप डिप्रेशन और इमोशनल स्ट्रगल से गुजरना पड़ा। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें एक मोड़ पर आकर ऐसा लगने लगा कि वह अपने भगवान को धोखा दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच तय किया कि वह कोई भी कदम उठाने से पहले चार धाम और किन्नौर कैलाश जैसी पवित्र हिंदू तीर्थ यात्राओं पर जाएंगी ताकि अपने भगवान को अलविदा कह सकें। किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान वह फूट-फूट कर रोईं और तय किया कि वह अपनी आस्था से कभी समझौता नहीं करेंगी।
पॉडकास्ट के बाद आसिम का पलटवार
हिमांशी खुराना ने जब पॉडकास्ट में ये सारी बातें कहीं तो इसके कुछ ही वक्त बाद आसिम रियाज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके उन पर पलटवार किया। आसिम ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर कहा, “मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा, एक बार भी नहीं।” आसिम ने कहा कि धर्म बहुत संवेदनशील विषय है और इसे अटेंशन लेने या हथियार की तरह इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आसिम ने यह तक कहा कि ब्रेकअप के 3 महीने बाद हिमांशी ने उनसे दोबारा रिश्ते में आने को कहा था जिसके उनके पास सबूत भी हैं।
हिमांशी खुराना की ताजा पोस्ट और जवाब
आसिम ने अपनी पोस्ट में उनकी फिटनेस का क्रेडिट लेते हुए कहा कि उन्होंने ही एक्ट्रेस को फिटनेस की तरफ धकेला था। इस सबके बाद अब हालिया पोस्ट में हिमांशी खुराना ने आसिम की बातों का जवाब देते हुए लिखा है कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उन पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर बात सबूतों की ही है तो उनके पास भी पर्याप्त सबूत हैं जिन्हें वह पेश करने के लिए तैयार हैं। आसिम और हिमांशी की कहानी अब पब्लिक डोमेन में किसी इमोशनल फाइट की तरह देखी जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.