वेस्टइंडीज की टीम अभी अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसमें उन्होंने शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए पहले स्क्वाड का ऐलान किया था। अब इस सीरीज में 2-1 से पिछड़ने के बाद मेजबान वेस्टइंडीज ने आखिरी दो वनडे मैचों के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी के दो मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को शामिल किया है। दोनों को रोस्टन चेज और जॉन कैंपबेल के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से स्क्वाड में जगह मिली है।
चेज पहले से चोटिल, कैंपबेल तीसरे वनडे में हुए अनफिट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होने से पहले वेस्टइंडीज की टीम ने जुलाई महीने की शुरुआत में घर पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला था, जिसमें उनके अहम खिलाड़ी रोस्टन चेज अपने दाहिने हाथ की उंगली को चोटिल कर बैठे थे, जिसके चलते वह अभी तक पूरी तरह से रिकवर नहीं कर सके हैं। वहीं जॉन कैंपबेल को लेकर बात की जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद अभी स्कैन होना है ताकि यह पता चल सके कि वह कितने समय तक मैदान से बाहर रहेंगे।
ग्रीव्स बैक इंजरी के बाद करेंगे वापसी
पांच मैचों की इस वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में शामिल किए गए जस्टिन ग्रीव्स को लेकर बात की जाए तो वह खुद बैक इंजरी से पूरी तरह रिकवर करने के बाद वापसी करेंगे जिसके चलते वह शुरुआती तीन मुकाबले नहीं खेल पाए थे। वहीं इस सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में शामिल किए खारी पियरे अब वापस अपने घर लौटेंगे, इसके अलावा ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह अपनी मां के निधन के बाद इस सीरीज से पहले ही हट गए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, केसी कार्टी, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड के क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, 6 साल पहले खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.