- कॉपी लिंक
ICC ने बारबाडोस में 2023-24 बिम10 टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघनों के कारण तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जावोन सर्ल्स टाइटन्स फ्रेंचाइजी के मालिक चित्ररंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ को भी सभी प्रकार के क्रिकेट से निलंबित कर दिया है।
सर्ल्स पर क्रिकेट वेस्टइंडीज की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत चार आरोप लगाए गए हैं। वे वेस्टइंडीज अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेले थे और 2018 में IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं।

ये आरोप लगाए गए हैं
- तीनों पर मैच फिक्सिंग, प्लेयर्स को भ्रष्ट गतिविधियों के लिए उकसाने और जांच में सहयोग न करने के आरोप लगाए गए हैं।
- सर्ल्स-ग्रिफिथ पर भ्रष्ट प्रस्तावों की जानकारी अधिकारियों को न देने का भी आरोप है।
- ग्रिफिथ पर जांच में बाधा डालने और जानकारी से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया गया है।
अब 25 मार्च तक जवाब देना होगा ICC ने कहा कि तीनों को 11 मार्च 2026 से 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा। यह मामला 2023-24 के बीम10 टूर्नामेंट से जुड़ी जांच का हिस्सा है। इसमें अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स पर भी पांच आरोप लगाए जा चुके हैं।

वेस्टइंडीज का लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट है बिम-10 बिम-10 एक 10-10 ओवर की पारियों वाला टूर्नामेंट हैं जिसमें छह टीमें वॉयजर्स, गार्डियंस, टाइटन्स, सेटलर्स, वॉरियर्स और पेलिकन्स टीम खेलती हैं। यह टूर्नामेंट आखिरी बार 2023-24 में आयोजित हुआ था। जो क्रिकेट वेस्टइंडीज के भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के अंतर्गत आता है। ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज दोनों ने अपने-अपने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत ये आरोप लगाए हैं।
————————————————————
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद अहमदाबाद में जश्न के दौरान पंड्या पर तिरंगे का सम्मान न करने का आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
