मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल, बंगाल की जनता के जनादेश से छनी गई राष्ट्रवादी सरकार की एक पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। मंत्रिमंडल के विस्तार के उद्देश्य से, पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री सुबह 11 बजे नबन्ना में शपथ ग्रहण करेंगे। महामहिम राज्यपाल आर. एन. रवि नबन्ना में उन्हें शपथ दिलाएंगे।”
আগামীকাল পশ্চিমবঙ্গের জনগণের রায়ে নির্বাচিত রাষ্ট্রবাদী সরকারের পূর্ণাঙ্গ মন্ত্রীসভা গঠিত হতে চলেছে।
মন্ত্রীসভা সম্প্রসারণের উদ্দেশ্যে পশ্চিমবঙ্গ সরকারের ৩৫ জন মন্ত্রী সকাল ১১ টায় লোকভবনে শপথ গ্রহণ করবেন। মহামান্য রাজ্যপাল শ্রী আর. এন. রবি মহোদয় লোকভবনে তাঁদের শপথ বাক্য পাঠ…— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 31, 2026
इसे भी पढ़ें: IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, रहें सावधान
मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर हो जाएगी 40
संवैधानिक नियमों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री को मिलाकर मंत्रियों की कुल संख्या अधिकतम 44 हो सकती है। सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस विस्तार में 35 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। चूंकि वर्तमान मंत्रिमंडल में पहले से ही 5 मंत्री दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक मौजूद हैं, इसलिए नए मंत्रियों के जुड़ने के बाद कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। इससे पहले, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल आर. एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
इसे भी पढ़ें: TMC सांसद Kalyan Banerjee के सिर में चोट, Hooghly में Police के सामने BJP पर लगाया हमले का आरोप
भाजपा सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक कदम
गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत किया, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। अब इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा सरकार प्रशासनिक स्तर पर अपनी टीम को और अधिक मजबूत और व्यापक बनाने जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए चेहरों को शामिल कर सरकार विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों को बेहतर प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.