- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की रात कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या कर दी गई। घटना बेथुआडहरी रेलगेट के पास हुई।
शनिवार रात अनीसुर अपने बेटे के साथ कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद कार का गेट खोलकर दोनों पर धारदार हथियारों से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
अनीसुर रहमान प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य और नादिया जिला कांग्रेस के महासचिव थे। जबकि उनका बेटा अबू सुफियान कल्याणी से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था।
घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

अनीसुर रहमान के सिर और सीने में गोलियां लगीं।

अनीसुर रहमान और उनके बेटे को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर राजनीति रंजिश का आरोप लगाया।
परिजनों ने टीएमसी नेता पर रंजिश का आरोप लगाया
मृतक के परिजनों ने स्थानीय टीएमसी नेता जुब्बार शेख और उसके सहयोगियों पर राजनीतिक रंजिश के तहत इस हत्याकांड को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधीर रंजन चौधरी ने हत्या की निंदा की
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की।
पूर्व लोकसभा सांसद ने फेसबुक पर लिखा, मैं नादिया के कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह सरकार ‘डर बाहर, भरोसा अंदर’ के नारे के साथ सत्ता में आई है। स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी जघन्य घटनाएं लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से राजनीति करने के अधिकार पर कई सवाल खड़े करती हैं।”
—————————–
ये खबर भी पढ़ें…
बंगाल- पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई: सुसाइड नोट भी लिखा

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी ऑफिस था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
